फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No delay in resolving grievances on the Jan-Samvad portal: Deputy Commissioner

जन-संवाद पोर्टल पर शिकायतों के समाधान में न हो देरी : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
No delay in resolving grievances on the Jan-Samvad portal: Deputy Commissioner
अंबाला सिटी। जन-संवाद हरियाणा पोर्टल पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निपटान निर्धारित समय सीमा के भीतर होना अनिवार्य है। उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही को अस्वीकार्य बताते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जन-संवाद हरियाणा पोर्टल, समाधान शिविर और सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पहले, हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त व सचिव शेखर विधार्थी ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के सभी जिलों की समीक्षा की। उन्होंने जन-शिकायतों के निपटान के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने समीक्षा के दौरान कहा कि जन-संवाद के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में शिकायतों के लंबित रहने की स्थिति पर चर्चा हुई और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed