फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NHM workers expressed anger by wearing black badges

Ambala News: एनएचएम कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

Wed, 08 Nov 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 08 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
NHM workers expressed anger by wearing black badges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एनएचएम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के सभी कर्मचारी शामिल हुए और रोष व्यक्त किया।
कर्मचारियों में रोष है कि दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लाभ देने की घोषणा की थी, जोकिअभी तक लंबित है। वर्ष 2018 में हरियाणा प्रदेश में एनएचएम कर्मचारियों को सर्विस बाय-लाज का लाभ दिया गया था। सर्विस बाय-लाज के अनुसार एनएचएम कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ समय-2 पर दिया जाता है, परंतु वह भी जनवरी 2023 से एनएचएम कर्मचारियों को प्रदान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारी अपनी इन मांगों के साथ अन्य लंबित मांगों को लेकर भी राज्य सरकार को समय-2 पर अपना मांग पत्र सौंप चुके हैं, परंतु राज्य सरकार उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस पर एनएचएम कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त किया इस मौके पर डीपीएम कविता, मोनिका, राहुल, एमएंडई मनोज, डीएसी तरणदीप, डीएएम कुनाल देव, डाॅ. सुनील हरी, डाटा मैनेजर विजय शर्मा, जिला आरटीएस विभाग से दौलत राम, राकेश एवं जिला स्कूल हेल्थ कार्यक्रम से डाॅ. नेहा, जिला स्कूल हेल्थ कॉडिनेटर पारूल, हरिंद्र, दर्शन लाल, रवि, विजय, अमित आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed