फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NHM employees will be on strike for three days from today

आज से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे एनएचएम कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
NHM employees will be on strike for three days from today
अंबाला। जिलेभर के एनएचएम कर्मचारियों ने नागरिक अस्पतालों में आज से तीन के लिए हड़ताल पर जाने का एलान किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी पत्र के विरोध में एनएचएम कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने तक आपातकालीन समेत सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया है। सांकेतिक हड़ताल में मांगें पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं डगमगा जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पतालों में तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। अधिकारी अस्पतालों में पूरी व्यवस्था के इंतजाम होने की बात कह रहे हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान तरनदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दो नवंबर 2021 को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा की थी। इसे लागू करना तो दूर, वित्त विभाग के अधिकारियों ने सेवा नियमों में छेड़छाड़ कर नया फरमान जारी कर दिया। कर्मचारी इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन

तरनदीप सिंह ने कहा कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन समेत सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रहेंगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों में लागू किए गए बायलाज को सुरक्षित रखना, सातवें वेतन आयोग को लागू करना और सेवा सुरक्षा देना मुख्य हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ (हरियाणा) की सचिव कुलविंदर कौर का कहना है कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि हड़ताल से पहले सोमवार को सुबह 11 बजे जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके पश्चात कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा प्रभावित हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई
सीएमओ डॉ. कुलदीप ने कहा कि नागरिक अस्पतालों में तैयारियां पूरी हैं। डॉक्टरों व स्टाफ की ड्यूटियां लगा दी गई है। मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा इमरजेंसी में आती है, उसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। अगर एंबुलेंस सेवा प्रभावित करते हैं तो उन एनएचएम कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed