फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Newly elected councillor active in ward before taking oath

Ambala News: शपथ ग्रहण से पहले वार्ड में नवनियुक्त पार्षद सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Newly elected councillor active in ward before taking oath
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 9 में आयोजित बैठक के दौरान नवनियुक्त पार्षद को समस्याओं की जानकारी द
अंबाला। शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही नगर परिषद अंबाला सदर के पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने वार्ड स्तर पर लोगों को पेश आ रही समस्याओं का आंकलन शुरु कर दिया है, जिससे कि नगर परिषद के अधिकारियों से मंत्रणा करके इन समस्याओं के समाधान की रूपरेखा तैयार की जा सके।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पार्षद टूटी सड़कों, कंडम नालियों की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। वहीं कुछ वार्डों में गंदे पानी की समस्या से निपटने के लिए मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। ऐसी ही एक समस्या को वार्ड नंबर सात के पार्षद संजीव अत्री ने मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने पार्षद को जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों से उनके घरों में गंदा पानी आ रहा है। इसके बाद मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को बुलाया गया। जब गंदे पानी को लेकर जांच आरंभ की गई तो सामने आया कि पाइप का एक टुकडा़ टूटा हुआ था। इस कारण लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा था। समस्या के समाधान को लेकर तुरंत मौके पर कर्मचारियों को बुलाया गया और पाइप की रिपेयर करवाकर साफ व स्वच्छ पानी का प्रबंध किया गया। जबकि इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए नया ट्यूबवेल लगवाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को जगह भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पर जोर
दूसरी तरफ वार्ड 9 की पार्षद रेणु चौहान भी सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने वार्ड स्तर पर पेश आने वाली समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों के साथ बैठक भी की है। इस दौरान कुछ लोगों ने गंदगी से जुड़ी समस्या की जानकारी दी तो उन्होंने तुरंत इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल से बात की, जिससे कि वार्ड में सही तरीके से साफ-सफाई हो सके। वहीं वार्ड स्तर पर निर्माणाधीन सड़कों को भी गुणवत्ता पूर्ण तरीके से तैयार करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए।

आजाद पार्षद भी उतरे वार्ड में
नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों में 25 भाजपा समर्थित तो सात आजाद उम्मीदवार पार्षद बने हैं। इसी कड़ी में आजाद पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्ड में लोगों से मंत्रणा शुरु कर दी है ताकि उनकी बरसों पुरानी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इसे लेकर पार्षद अपने क्षेत्र में लगातार घूम-घूमकर स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed