फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Newborn's body found in drain

Ambala News: नाले में मिला नवजात का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Newborn's body found in drain
अंबाला। छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज के पास इंसानियत को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नाले से एक कुत्ता नवजात के शव को जबड़े में लेकर ले लाता दिखा। बच्ची के साथ नाल भी जुड़ी थी।
विज्ञापन

दुकानदार ने नवजाता को छुड़ाया ओर डॉयल 112 पर सूचित किया। पुलिस ने शव को गत्ते के डिब्बे में डालकर मोर्चरी में रखवा दिया। अभी यह नहीं पता लगा कि बच्ची की जन्म से पहले मौत हुई या बाद में। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आसपास के अस्पताल में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

एक घंटे सड़क पर रहा शव

यहां कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। शव ज्यादा फूला नहीं था और नाले में पानी भी कम था। उधर, शव को उठाने में करीब एक घंटा लगा। पहले तो डॉयल 112 की टीम आई और इलाका पुलिस का इंतजार करने लगी। पुलिस के आने के बाद एंबुलेंस का इंतजार किया। कोई नहीं आया तो आखिर में पुलिस मुलाजिम ने ई-रिक्शा से शव को गत्ते के डिब्बे में डालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिन पहले भी मिला था शव

गुड़गुड़िया नाले में पांच अगस्त को भी नाले से दो साल की बच्ची का शव मिला था। इसमें कीड़े लग चुके थे। देखने में वह शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा था। मृतक बच्ची के हाथ पर काले सफेद मोती वाला धागा बंधा था और निक्कर पहनी थी।


घटता लिंगानुपात चिंता का विषय



एक तरफ बेटियों की लाशें नालाें में मिल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर आंकड़ों में अंबाला का लिंगानुपात गिरता जा रहा है। अप्रैल से तो काफी नीचे लिंगानुपात गिरा है। पिछले दिनों गिरते लिंगानुपात को लेकर उपायुक्त डॉ शालीन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। इसमें अधिकारियों को यह भी कहा था कि लिंगानुपात में सुधार के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि लोगों को समझाया जा सके। वहीं अधिक से अधिक भ्रूण लिंग जांच के मामलाें को पकड़ा जाए। विभाग भ्रूण लिंग जांच मामले में वर्ष 2014 से लेकर अभी तक कुल 61 छापामारी में दलालों या अन्य लोगों को पकड़ चुका है। छापामारी में अंतरराज्यीय गिरोहों का भी भांडाफोड़ हुआ है। इसके बावजूद लिंगानुपात का आंकड़ा अधिक बढ़ता नहीं दिख रहा है।

बीते सात महीनों में अंबाला का लिंगानुपात

माह- पुरुष - महिला- लिंग अनुपात

जनवरी- 898- 817- 910

फरवरी- 913- 842- 922

मार्च- 712- 711- 999

अप्रैल- 601- 584- 972

मई- 688- 583- 847

जून- 615- 545- 886

जुलाई- 731- 669- 915

कुल योग- 5158- 4751- 921

नाले में भ्रूण मिला है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहले जो दो साल की बच्ची का शव मिला था, उस मामले की भी तफ्तीश जारी है।
नरेश, इंस्पेक्टर, अंबाला कैंट थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed