फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Newborns are waiting for the milk bank, staff and freezer have not yet arrived

Ambala News: नवजातों को मिल्क बैंक का इंतजार, अभी तक नहीं पहुंचा स्टाफ व फ्रीजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Newborns are waiting for the milk bank, staff and freezer have not yet arrived
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में बनने वाली एलएमयू यूनिट यानी मिल्क बैंक स्टाफ व फ्रीजर आदि के इंतजार में अटक कर रह गया है। करीब दो माह पहले इस यूनिट को बनाने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। यहां तक कि महिला ओपीडी में इस यूनिट के लिए ढांचा भी तैयार कर दिया गया है। इसे चलाने के लिए अतिरिक्त ट्रेंड स्टाफ व फ्रीजर आदि की जरूरत पड़ती है। लेकिन अभी तक वो नहीं आए है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले नवजात बच्चों व उनके परिजनों को इस मिल्क बैंक यानी एलएमयू यूनिट के चलने का इंतजार है। कई बार मरीज इस यूनिट के चलने के लिए पास में मौजूद एसएनसीयू के स्टाफ से भी संपर्क कर चुके हैं। दरअसल, इस यूनिट में बीमार नवजातों के लिए मां के दूध की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

ब्रेस्ट पंप की मदद से निकाला जाएगा दूध

इस यूनिट में नवजातों की माताओं के लिए बेड की व्यवस्था रहेगी। यह यूनिट स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) के पास ही है। बच्चे के लिए मां के दूध की भी सुविधा होगी। इससे बीमार बच्चे को मां का दूध मिल सकेगा। मां बच्चे के साथ रखा जाएगा। इसमें दूध इकट्ठा करने, नहाने, गर्मी से बचने के लिए एसी, कपड़े धोने की सुविधा सहित दूध पिलाने के लिए भी अलग से सुविधा कि जाएगी। इस दौरान नवजात के विकास का पूरा विवरण भी रखा जाएगा। इसके आधार पर आगे का उपचार किया जाएगा। इससे बीमारी के कारण होने वाली नवजातों की मौत में कमी आएगी।
विज्ञापन

वर्जन

महिला ओपीडी में ही एलएमयू यूनिट बनाई जाएगी। इसका काफी काम पूरा हो गया है। जल्द ही स्टाफ व सामान आने पर इसे शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. गुरमीत सिंह चावला, बाल रोग विशेषज्ञ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed