फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Newborn baby found abandoned, dead, animal had torn both arms

Ambala News: लावारिस मिली नवजात बच्ची की मौत, जानवर ने नोंच डाले थे दोनों बाजू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby found abandoned, dead, animal had torn both arms
अंबाला। भड़ोग गांव में मृत मिली नवजात बच्ची का वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्ची की मौत जन्म के बाद सिर पर लगी चोट से हुई है। किसी जानवर ने बच्ची की दोनों बाजू को बुरी तरह से नोंचा हुआ था। यह लग रहा है कि बच्ची समय से पहले हो गई होगी। जिस कारण सिर पूरी तरह से नहीं बन पाया होगा। हालांकि डॉक्टर की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

उधर, पंजोखरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आसपास के नर्सिंग अस्पतालों को भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि पता चल सके कि उनके वहां तो कोई ऐसा मामला नहीं आया था। दरअसल, पंजोखरा थाना पुलिस गांव के सरपंच से सूचना मिलने के बाद भड़ोग गांव में पहुंची थी। देखा था कि नवजात का शव क्षत-विक्षत हालत में था। शिकायत सौंपते हुए भड़ोग गांव निवासी सरपंच बलविंदर ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे उसे सूचना मिली कि गुरदयाल सिंह के घर के पास बाड़े में एक नवजात शिशु पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो नवजात मृत अवस्था में था। नवजात की एक बाजू थोड़ी सी बाहर निकली हुई थी। किसी जानवर ने खाया हुआ था। आरोप लगाया कि नवजात को किसी महिला ने जन्म से पहले मृत अवस्था में खुर्द-बुर्द करने की नीयत से फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed