फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New inn to be built in Gurudwara Sri Panjokhara Sahib

Ambala News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में बनेगी नई सराय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
New inn to be built in Gurudwara Sri Panjokhara Sahib
अंबाला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) ने गुरु घरों में आने वाली संगत को सुविधाएं प्रदान करने का फैसला किया है। इसके तहत कई विकास परियोजनाओं को आरंभ किया गया जोकि आने वाले समय में यात्रियों को राहत पहुुंचाएंगी। इन योजनाओं को स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधकों और संगत के सहयोग से तैयार किया गया जोकि उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों के संज्ञान में लाई थी। इसी कड़ी में गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में संगत के लिए नई सराय का नींव पत्थर कार सेवा मुखी बाबा जगतार सिंह श्री तरनतारन साहिब वाले और एचएसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, महासचिव सुखविंदर सिंह व अन्य सदस्यों के सहयोग से रखा गया।
विज्ञापन

जत्थेदार दादूवाल के सहायक जगमीत सिंह बराड़ ने बताया कि इस मौके पर कमेटी के अंतरिम सदस्य तरविंदर पाल सिंह अंबाला के वरिष्ठ सदस्य भूपिंदर सिंह अंबाला, सलाहकार गुरविंदर सिंह करनाल, प्रवक्ता कंवलजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य की मौजूदगी में पांच परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। वहीं कमेटी द्वारा अमृतधारी सिख बच्चों के लिए जो छात्रवृति की घोषणा की गई थी, उसके तहत शुक्रवार को श्री पंजोखरा साहिब गांव में स्थित श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में 26 अमृतधारी सिख बच्चों व बच्चियों को आठ और दस हजार की छात्रवृति प्रदान की गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य सुखदेव सिंह भी मौजूद रहे। बराड़ ने बताया कि गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला में गुरमत लाइब्रेरी व स्टाफ के लिए 10 रिहायशी कमरे, बहुउद्देशीय इमारत, गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग में लंगर हाल व दीवान हाल का नींव पत्थर रखा गया। इस दौरान एचएसजीपीसी की कमेटी गांव शाहपुर पहुंची और यहां गुरबाणी प्रिंटिंग प्रेस भवन के नवनिर्माण और संगत के लिए रिहायशी कमरों की सुविधा एवं नई मशीनों को स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed