फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New appointments made to strengthen the organization

Ambala News: संगठन की मजबूती के लिए की नईं नियुक्तियां

Mon, 10 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 10 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
New appointments made to strengthen the organization

विज्ञापन
अंबाला। छावनी में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक राजकीय महाविद्यालय के पास संगठन कार्यालय में हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए नई नियुक्तियां की गईं। जिसमें प्रदेश जिला कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से चंद्रहास शर्मा को अंबाला छावनी का खेल मंत्री नियुक्त किया गया, इसके बाद अंबाला छावनी अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने चंद्रहास को नियुक्ति पत्र प्रदान किया, इसके बाद प्रदेश महिला अध्यक्ष वरुणा शर्मा ने महिला टीम से महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का आह्वान किया। महिलाओं को संगठन में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी समाज में शिक्षा, संस्कार और संगठन की भावना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती है और करती रहेगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए एकजुटता एवं समर्पण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अशोक भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुलशन शुक्ला, जिला संरक्षक कुलभूषण पराशर, जिला प्रभारी बीके मिश्रा, सुनीता अत्री, जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, उपाध्यक्ष जय कुमार शर्मा, अमित शर्मा व अन्य उपस्थित रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed