फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Neighbors attacked father and son with a sickle

Ambala News: पिता-पुत्र पर पड़ोसियों ने किया कस्सी से हमला

Wed, 10 Sep 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 10 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Neighbors attacked father and son with a sickle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। सैनी डेरा के निकट खेतों में पानी का नाका खोलने का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर पड़ोसियों ने कस्सी व हाथ में डाले कड़े से हमला कर दिया। साहा थाना पुलिस ने हमलावर गुरजीत सिंह, राजविंद्र सिंह व सुखविंद्र सिंह पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साहा थाना पुलिस को दी तहरीर में सैनी डेरा निवासी हरविंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसी उनके खेत में पानी का नाका खोल रहे थे। वह मौके पर पहुंचा तो पड़ोसियों ने हमला कर दिया। बेटा गुरदीप सिंह सहायता के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने कस्सी व कंडे से सिर पर कई वार किए। हमलावरों में गुरजीत सिंह, राजविंद्र सिंह व सुखविंद्र सिंह ने मिलकर दोनों पर हमला किया। आरोप लगाया कि बेटे को जान से मारने की नीयत से सिर व टांग पर कस्सी से वार किए थे। खून से लथपथ हालत में बेटे को उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed