{"_id":"68168371a35dc997d505b6c8","slug":"neet-will-be-held-at-five-centers-2352-candidates-will-participate-ambala-news-c-36-1-amb1001-142025-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच केंद्रों पर होगा नीट, 2352 अभ्यर्थी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच केंद्रों पर होगा नीट, 2352 अभ्यर्थी लेंगे भाग
विज्ञापन
अंबाला छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर चार। संवाद
अंबाला। नीट यूजी 2025 की रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए अंबाला प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर चाकचौबंद प्रबंध किए हैं। नीट की परीक्षा के लिए अंबाला में पांच सेंटर बनाए हैं।
इसमें तीन अंबाला कैंट में और दो अंबाला सिटी में बनाए हैं। परीक्षा का आयोजन दोपहर दो से पांच बजे तक होगा। इस दौरान दिव्यांग अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी। उनके लिए परीक्षा का समय दोपहर दो से छह बजे तक होगा। कुल 2352 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान पांचों सेंटरों के बाहर और अंदर पुलिस के कर्मचारी तैनात रहेंगे।
प्रत्येक सेंटर पर एक स्ट्रांग रूम बनाया गया है जोकि पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके साथ ही सीसीटीवी और जैमर के प्रबंध भी किए हैं। पांचों स्कूल के प्राचार्य को ही केंद्र अधीक्षक की कमान सौंपी गई है, जिससे कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं समुचित ढंग से उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन
धारा 163 लगाई
नीट यूजी 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। अंबाला में बनाए गए पांचों परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। वहीं भारतीय नगर पालिका अधिनियम की धारा 163 बीएनएसएस के तहत यह आदेश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, नाराबाजी, लाउडस्पीकर और हथियार लेकर चलने पर रोक रहेगी। यह आदेश विशेष रूप से परीक्षा के दिन यानी 4 मई को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक प्रभावी रहेंगे।
यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
अंबाला कैंट के पीएम श्री केवी-1 नंबर स्कूल में 624 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार पीएम श्री केवी नंबर-3 में 480, केवी नंबर-4 में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार अंबाला सिटी के कल्पना चावला गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक वूमेन में 288 और पुलिस लाइन स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
वर्जन
परीक्षा को नकल रहित करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लगी रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है जोकि पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था रहेगी।
ब्रह्मजीत सिंह, एडीसी, अंबाला।