फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   National Highway 444-A: Work incomplete for two and a half years, drivers struggling with jam

नेशनल हाईवे 444-ए : ढाई साल से काम अधूरा, जाम से जूझ रहे चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
National Highway 444-A: Work incomplete for two and a half years, drivers struggling with jam
जगाधरी हाइवे पर चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : Ambala
जुलाई 2019 में शुरू हुआ नेशनल हाईवे 444-ए ढाई साल बाद भी अधूरा पड़ा है। जिसका खामियाजा अंबाला छावनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कैंट के रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाले इस हाईवे पर टांगरी नदी हालात ज्यादा खराब है। हालांकि यहां जाम जैसी स्थिति बनी रहती है, लेकिन सुबह और शाम के समय वाहन चालक यहां लंबे जाम से जूझते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस हाईवे का निर्माण पूरा किया जाए।
विज्ञापन

दरअसल, ये हाईवे अंबाला कैंट से साहा तक बनाया जा रहा है। मगर इसकी स्थिति यदि देखें तो कहीं सड़क के बीच का टुकड़ा अधूरा है तो कहीं निर्माणाधीन पुल बाधा बने हुए हैं। टांगरी बांध से लेकर रेलवे स्टेशन तक ऐसे लगभग छह क्षेत्र हैं, जहां काम पूरा होने में समय लग रहा है। पहला स्थान टांगरी बांध के नजदीक की सड़क है जो एक तरफ से अधूरी पड़ी हुई है। इसके बाद हड्डी अस्पताल के पास दोनों पुलिया का निर्माण अधर में है। वहीं सिविल अस्पताल, सप्लाई चौक, गोल चक्कर और तहसील कार्यालय के पास सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। यह सभी स्थल छावनी के प्रमुख स्थल हैं।
विज्ञापन

यहां सुबह से शाम तक वाहनों की संख्या काफी अधिक होती है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब यहां वाहन चालकों व स्थानीय निवासियों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से दो-चार न होना पड़ता हो। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लेबर की कमी के चलते थोड़ी परेशानी है। नव वर्ष के पहले या दूसरे महीने में सभी कार्य पूरे कर दिए जाएंगे। लगभग 200 करोड़ की लागत से कैंट से साहा तक तकरीबन 15 किलोमीटर के नेशनल हाईवे नंबर 444-ए का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में हो रहा निर्माण
नेशनल हाईवे का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में छावनी रेलवे स्टेशन से औद्योगिक क्षेत्र तक कंक्रीट की सड़क बनाई गई है। यहां से साहा तक तारकोल से सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
नहीं लगेगा टोल टैक्स
कोरोना काल में नेशनल हाईवे 444-ए का निर्माण कार्य अधर में लटक गया था। श्रमिकों के पलायन के बाद अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। अभी भी नेशनल हाईवे निर्माण की रफ्तार काफी धीमी है। निर्माण के बाद अंबाला के हिस्से में आने वाली सड़क पर टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। क्योंकि 15 किलोमीटर सड़क के निर्माण दायरे में से सात किलोमीटर का हिस्सा नगर परिषद के दायरे में आता है।
2015 में बजट हुआ था जारी
नवंबर 2015 में सरकार की तरफ से नौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। इस दौरान सड़क को चौड़ा किया गया था। दोनों तरफ मिट्टी डाली गई और सड़क के बीच में पड़ने वाले गड्ढों को ठीक करवाया गया। हाईवे के बीच पड़ने वाले छोटे-बड़े पुलों व पुलिया की मरम्मत भी की गई।
नेशनल हाईवे के साथ बनी सर्विस लेन
सर्विस लेन बनने से इस मार्ग पर बसने वाली कॉलोनियों महेश नगर, आर्य नगर, राजा पार्क, गोबिंद नगर, अजीत नगर, प्रीत नगर, प्रभु प्रेम पुरम, रामपुर सरसेहड़ी, करधान, खोजकीपुर, औद्योगिक क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों को ट्रैफिक से निजात मिलने लग गई है।
रखी जा रही नजर
पूरे प्रोजेक्ट पर नजर रखी जा रही है। सड़क को लेकर लगातार अपडेट लिया जा रहा है। अगर कहीं कोई खामी है तो उसे संबंधित विभाग के साथ मंत्रणा करने के बाद दुरुस्त किया जाएगा।

-विकास धीमान, एक्सईएन नप, छावनी।
अस्पताल के पास पुलिया का डला लेंटर
टांगरी बांध क्षेत्र के पास नए पुल का निर्माण हो गया है। वहीं नजदीक ही एक अस्पताल के पास वीरवार को नई पुलिया का लेंटर डाल दिया है। सभी जगह श्रमिक कार्य कर रहे हैं। जल्द ही गोल चक्कर सहित अन्य जगह को भी दुरुस्त कर दिया जाएगा।
-अशोक कुमार, सुपरवाइजर, हाइवे कंपनी।

अंबाला जगाधरी हाइवे पर लगा जाम।

अंबाला जगाधरी हाइवे पर लगा जाम।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed