{"_id":"67719800692fcd5406070174","slug":"narayangarh-got-four-doctors-ambala-news-c-36-1-ame1006-135177-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नारायणगढ़ को मिले चार डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नारायणगढ़ को मिले चार डॉक्टर
विज्ञापन
नारायणगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल को एक-एक सप्ताह के लिए चार-चार एनेस्थिसियोलॉजिस्ट यानी बेहोशी के डाॅक्टरों को नियुक्त किया है। ये चिकित्सक अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन के दौरान अपनी सेवाएं देंगे।
इससे मरीजों को सिटी और छावनी के नागरिक अस्पताल की ओर नहीं जाना पड़ेगा। बीते दिनों यहां पर पांच चिकित्सकों को भी नियुक्त किया गया है। जिन्हें एसीएस के निर्देशों पर निदेशालय से बुलाया है।
अब तक हो चुके 10 ऑपरेशन
लंबे समय से अस्पताल में ऑपरेशन करने वाली वर्क स्टेशन मशीन खराब पड़ी थी। एसीएस के निर्देशों पर वर्कस्टेशन मशीन भी मंगवाई गई हैं। बीती 12 दिसंबर को लंबे समय बाद यहां पर प्रसव ऑपरेशन किया था। अब तक नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल में 10 ऑपरेशन हो चुके हैं। बीते तीन वर्षों में एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ था। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अब बेहोशी के डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है। जिससे ऑपरेशन के समय मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सक भी होंगे नियुक्त
जिला स्वास्थ्य विभाग कुछ समय बाद यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी नियुक्त करेगा। जिससे नेत्र, हड्डियों और बच्चों के उपचार स्तर में सुधार होगा। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इसलिए मरीजों को सिटी और छावनी के नागरिक अस्पताल की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। इससे नागरिक अस्पताल पर भी अधिक मरीजों का बोझ बढ़ जाता है।
वर्जन
हमारी ओर से पूरा प्रयास है कि नारायणगढ़ में एक बेहतर नागरिक अस्पताल की सुविधा मिले। इसलिए एनेस्थिसियोलॉजिस्ट चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। चार- चार चिकित्सक अपनी ड्यूटी देंगे।
-डॉ. हितार्थ, एंबुलेंस और उपकरण नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग अंबाला।