{"_id":"61ba3e1e2f00f05ed01bcde0","slug":"nar-service-is-narayan-service-bandaru-dattatreya-ambala-news-knl9286821","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर सेवा ही नारायण सेवा है : बंडारू दत्तात्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर सेवा ही नारायण सेवा है : बंडारू दत्तात्रेय
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित एसडी कॉलेज में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय एम्बूलेंस प्रतियोगिता के समापन पर वा
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। श्रीमद्भगवद गीता में भी कहा गया है, महर्षय: सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा, मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमा: प्रजा:...। इस श्लोक का भावार्थ है कि भेदभाव रहित सृष्टि ईश्वर के समान है। ऋषियों के त्याग, तप व परहित की परंपरा को जीवन का आधार बनाएं। सभी मानवता का सम्मान करते हुए मानव की सेवा में लीन हो जाएं।
राज्यपाल दत्तात्रेय बुधवार को सनातन धर्म कॉलेज छावनी में 26वीं राज्यस्तरीय एंबुलेंस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल कर रहे थे। इस मौके पर गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। इससे पहले सनातन धर्म कॉलेज के मैदान में रेडक्रॉस व कॉलेज द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का राज्यपाल व गृहमंत्री ने अवलोकन किया। उन्होंने सेंट जोन एंबुलेंस का ध्वज फहराने के बाद वॉलंटियर द्वारा किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में वार्षिक पत्रिका के विमोचन के साथ पब्लिक रिलेशन हेल्प फाउंडेशन को भी लांच किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा डेमो के माध्यम से किसी आपदा में फंसे व्यक्ति को निकालने के लिए जो कार्य किया जाता है, वह सराहनीय है। सेंट जोन एंबुलेंस व रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सामाजिक क्षेत्र के दृष्टिगत मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि रेडक्रॉस के सभी उद्देश्य मानव गुणों के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। मानवता हमें यह बताती है कि हमें दूसरों की मदद क्यों करनी चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और गृहमंत्री अनिल विज ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त रेनू एस फुलिया, उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, सेंट जॉन एंबुलेंस हरियाणा के आयुक्त एवं राज्य सचिव डॉ. डीआर शर्मा, उपाध्यक्ष सेंट जॉन एंबुलेंस सुषमा गुप्ता, एसडीएम हितेष कुमार, एसडीएम निशू सिंघल आदि मौजूद रहे।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
सीनियर नर्सिंग डिवीजन प्रतियोगिता में वैश्य आर्य कन्या कॉलेज बहादुरगढ़ (झज्जर) नर्सिंग डिवीजन से निकिता ने पहला, रोहतक नर्सिंग डिवीजन से ललिता ने दूसरा, करनाल जीजीएसएसएस नर्सिंग डिवीजन से कनिष्का ने तीसरा और पंचकूला नर्सिंग डिवीजन से भावना ने चौथा स्थान हासिल किया।
मार्च पास्ट में अंबाला पहले व कुरुक्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा।
सीनियर एंबुलेंस डिवीजन प्रतियोगिता में जीसी नारनौल एंबुलेंस से कुलदीप कुमार ने पहला, एसडी कॉलेज छावनी से अभिषेक चौहान ने दूसरा, सैनी एसएसएस एंबुलेंस डिवीजन रोहतक से आशीष ने तीसरा और जनता कॉलेज चरखी दादरी से दीपक ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
पुलिस/होमगार्ड/एनजीओ (लड़के) की प्रतियोगिता में एसकेएम एंबुलेंस डिवीजन पंचकूला के हर्ष कुमार ने पहला, अग्रवाल विद्या प्रचारिनी सभा फरीदाबाद से दीपक शर्मा ने दूसरा, भारत माता मिशन एंबुलेंस जींद से सचिन कुमार ने तीसरा, एनके एडवेंचर फाउंडेशन सिरसा से साहिल कुमार चौथे स्थान पर रहे।
पुलिस/होमगार्ड/एनजीओ (लड़कियों) की प्रतियोगिता में एनजीओ रोहतक प्रोफेशनल नर्सिंग डिवीजन से जन्नत ने पहला, झज्जर प्रोफेशनल नर्सिंग डिवीजन से गरिमा शर्मा ने दूसरा, एसएनएसडी नर्सिंग डिवीजन करनाल से शिवानी ने तीसरा व प्रोफेशनल नर्सिंग डिवीजन एनजीओ नारनौल से तृप्ती सैनी ने चौथा स्थान हासिल किया।

अंबाला छावनी स्थित एसडी कॉलेज में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय एम्बूलेंस प्रतियोगिता के समापन पर आय?- फोटो : Ambala