फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NAP's token system is throwing dust, people are forced to stand in queues

नगर परिषद कार्यालय का टोकन सिस्टम फांक रहा धूल, लोग कतारों में लगने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
NAP's token system is throwing dust, people are forced to stand in queues
छावनी के नगर परिषद कार्यालय में टोकन सिस्टम की सुविधा धूल फांक रही है। लोगों को कतारों में लगकर काम करवाने से छुटकारा दिलवाने व पारदर्शिता लाने के लिए यह सिस्टम लगाया गया था। परिषद कार्यालय में हाऊस टैक्स सहित अन्य काउंटर का जिम्मा उठाने वाली प्राइवेट एजेंसी द्वारा एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी। शुरुआती चरण में तो लोगों को इसका लाभ मिला। अब लंबे समय से स्थिति यह बनी हुई है कि यह टोकन सिस्टम काम ही नहीं कर रहा। पहले की तरह लोगों को कतारों में लगकर अपना काम करवाना पड़ रहा है। यहां तक कि काम करवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती है। बता दें कि सीएचसी सेंटर प्राइवेट एजेंसी के पास है। इसी एजेंसी से जुड़े कर्मचारी काउंटर संभालते हैं। टोकन सिस्टम की बड़ी एलईडी स्क्रीन के अलावा हर काउंटर पर स्क्रीन लगी हुई है। जिसमें नंबर आते ही संबंधित टोकन वाला व्यक्ति काउंटर पर आता था और काम करवाकर चला जाता था। लोगों को पता रहता था कि कौन का टोकन नंबर चल रहा है और उन्हें कितना समय लगेगा।
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में टोकन सिस्टम ठप पड़ा होने का मामला नहीं है। जनता की सहुलियत के लिए टोकन सिस्टम की जरूरत है तो इसे जल्द शुरू करवाया जाएगा।
रविंद्र, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed