फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NAP re-uploaded two crore tenders on the portal

Ambala News: नप ने पोर्टल पर दोबारा अपलोड किए दो करोड़ के टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
NAP re-uploaded two crore tenders on the portal
अंबाला। नगर परिषद ने लगभग सात विकास कार्याें के टेंडर दोबारा लगाए हैं, ताकि रुके हुए कार्य जल्द पूरे हो सकें। जानकारी के अनुसार इसमें सुभाष पार्क के रख-रखाव का टेंडर लगभग 50 लाख रुपये का जारी किया गया है। इसी प्रकार छावनी के अन्य 20 पार्काें के रख-रखाव को लेकर भी इतना ही पैसा खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पब्लिक प्राइवेट समझौते के तहत सुभाष पार्क में टॉय ट्रेन का संचालन, नग्गल में 25 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण, केडी अस्पताल से महेशनगर तक 50 लाख की लागत से अंडरग्राउंड पाइप डालने का कार्य, अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर गांधी मैदान में एक करोड़ की लागत से नाइट फूड स्ट्रीट का टेंडर जारी किया गया है। आगामी 10 दिन में टेंडर से जुड़े दस्तावेज ठेकेदार को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने होंगे, ताकि कम रेट पर बढि़या काम करने वाले ठेकेदार को कार्य दिया जा सके।
विज्ञापन

सुभाष पार्क की झील जलमग्न
नौ जुलाई को हुई बारिश के बाद से सुभाष पार्क को लोगों के आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। 10 दिन बीत जाने के बाद भी सुभाष पार्क की झील का पानी चारों तरफ फैला हुआ है। वहीं कुछ अन्य हिस्सों में भी जलभराव है। पानी की निकासी के लिए नगर परिषद की तरफ से झील के आसपास दो पंप लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा को लेकर गेटों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण कुछ टेंडर सिरे नहीं चढ़ पाए थे। इसमें सुभाष पार्क के रखरखाव सहित अन्य कुछ विकास कार्य थे। अब ये टेंडर नए सिरे से पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि दस्तावेज प्राप्त होते ही ठेका जारी करके कार्य शुरू करवाया जा सके।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed