फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar Parishad removed encroachment, notice to shopkeepers on generator

Ambala News: नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, जेनरेटर पर दुकानदारों को नोटिस

Fri, 18 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 18 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Nagar Parishad removed encroachment, notice to shopkeepers on generator
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर कार्यालय की टीम ने वीरवार को लगातार तीसरे दिन भी जगाधरी- अंबाला राजमार्ग महेश नगर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को जारी रखा। टीम ने दोपहर को साढ़े तीन बजे सी लाल अस्पताल के पास से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान टीम ने सबसे पहले पंजाबी ढाबा के बाहर से फ्लैक्स बोर्ड उतारे। यहीं पर गन्ने के जूस की रेहड़ी को जब्त कर लिया। इसके बाद मनोज टी स्टॉल की रेहड़ी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

इसके बाद श्री आंखों के अस्पताल का पक्का बोर्ड जेसीबी की मदद से उखाड़ा गया। इसके बाद टीम श्री एक्सरे अल्ट्रासाउंड के पास पहुंची, यहां से बोर्ड हटाया। इसके बाद आसपास की दुकानों से फ्लैक्स बोर्ड हटाए। इसी प्रकार 10 दुकानदारों को चेताया गया कि अगर जेनरेटर नहीं हटाए तो नगर परिषद जब्त करने की कार्रवाई करेगा। वहीं अनेजा अस्पताल के पास रखे लोहे के पाइपों को एक तरफ कराया वहीं चेतावनी दी कि सड़क पर न रखें। नगर परिषद सचिव राजेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से अंबाला जगाधरी राजमार्ग की एक साइड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। दुकानदारों और रहेड़ी संचालकों का सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed