फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar Palika removed encroachment, protest in Gandhi Market

Ambala News: नप ने हटाया अतिक्रमण, गांधी मार्केट में विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nagar Palika removed encroachment, protest in Gandhi Market
अंबाला। नगर परिषद की टीम ने बुधवार को छावनी में कई जगह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने बीडी मिल के नजदीक, दीना की मंडी और मुख्य बाजार स्थित गांधी मार्केट में भी अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने पहली कार्रवाई रामबाग रोड की गोशाला के पास बीडी फ्लोर मिल की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर की। टीम ने यहां एक मजार को तोड़ा। यह कार्रवाई पुलिस और ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई। इसके अलावा टीम ने छावनी के मुख्य बाजार स्थित गांधी मार्केट में भी अभियान चलाया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि इस मुख्य रास्ते पर अवैध तरीके से मजार का निर्माण किया है। जब जांच की तो शिकायत ठीक मिली। इसके बाद मजार को हटाने के लिए नोटिस दिए। बावजूद इसके मजार को नहीं हटाया। इसलिए आज मजार के चारों तरफ किए निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। वहीं, मौके पर एक कर्मचारी को भी तैनात कर दिया है, जिससे कि यह दोबारा से अवैध निर्माण न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर इमारत के मालिक को दी मोहलत
दूसरी कार्रवाई दीना की मंडी में की। यहां स्थानीय निवासी की तरफ से शिकायत दी गई थी कि उनकी गली में एक पुरानी इमारत है जोकि जर्जर हो चुकी है जो कभी भी आसपास के मकानों पर गिर सकती है। टीम ने जब मौके पर जाकर कार्रवाई शुरू की तो जर्जर इमारत के मालिक ने नप सचिव से गुहार लगाई कि वो खुद ही 10 दिन में इस निर्माण को हटा देगा। उससे लिखित आश्वासन के बाद नप टीम मोहलत देकर कार्यालय की तरफ रवाना हो गई।
नगर परिषद के छावनी के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान का कुछ दुकानदारों ने विरोध किया। उनका कहना है कि भेदभाव और पक्षपातपूर्ण तरीके से यह कार्रवाई की जा रही है। ऐसा ही मामला बुधवार को गांधी मार्केट में देखने को मिला। जब दुकान के आगे लगे मेज को नगर परिषद के कर्मचारियों ने उठाना शुरू किया तो दुकानदार ने विरोध किया।
मौके पर मौजूद सचिव राजेश कुमार ने दुकानों के सामने से मेज भी जब्त करने के निर्देश दिए। टीम ने भी उनके निर्देशों पर सभी मेज जब्त करके ट्रॉली में लोड कर दिए। इस कार्रवाई से गुस्साए दुकानदारों ने अपने साथी को भी फटकार लगाई। उनका कहना था कि उसकी वजह से दूसरे दुकानदारों का सामान जब्त किया है।

इससे पहले नगर परिषद की टीम ने अनाज मंडी भी भी अतिक्रमण पर शिकंजा कसा। टीम के अनाजमंडी में पहुंचने की जानकारी मिलते ही सभी दुकानदार चौकस हो गए और उन्होंने टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही सामान को समेट लिया। नगर परिषद रोजाना बाजारों में अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके कुछ बाजारों में दुकानदार ऐसे भी हैं जो टीम के जाते ही अपने सामान को सड़क पर रख देते हैं। ऐसे ही हालात छावनी की सब्जी मंडी सहित राय मार्केट में देखने को मिल रहे हैं। जहां मेज और कुर्सियां जब्त करके खानापूर्ति की जा रही है जबकि सुबह और शाम को इन्हीं क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम के सबसे बुरे हालात होते हैं।

वर्जन
अतिक्रमण के खिलाफ उनकी टीम निष्पक्षता से कार्रवाई कर रही है। जब किसी दुकानदार का सामान जब्त होता है तो वह विचलित होता है और बिना आधार के आरोप-प्रत्यारोप करता है। गांधी मार्केट का भी मामला ऐसा ही है। टीम लगातार बाजारों में अभियान चला रही है और यह आगे भी जारी रहेगा।
राजेश कुमार, सचिव नगर परिषद सदर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed