{"_id":"6767207e9009383f500d6724","slug":"nagar-kirtan-on-4th-january-ambala-news-c-36-1-amb1001-134751-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नगर कीर्तन चार जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नगर कीर्तन चार जनवरी को
विज्ञापन
अंबाला छावनी के हरगोलाल रोड पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में बैठक के दौरान मौजूद प्रबंधक व सेवादा
अंबाला। धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश दिवस के संबंध में चार जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस संबंध में शनिवार को छावनी के सभी गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों की बैठक का आयोजन किया।
इसकी अध्यक्षता गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड पर प्रधान सर्बजीत सिंह जौहर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि चार जनवरी दिन शनिवार को दोपहर एक बजे नगर कीर्तन निकलेगा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड से पांच प्यारों की अगवाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया में निकाला जाएगा। दोपहर दो बजे नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बीसी बाजार में पहुंचेगा। यहां से नगर कीर्तन आरंभ होकर राय मार्केट, विजय रतन चौक, ईदगाह रोड, पंजाबी गुरुद्वारा, कबाड़ी बाजार, सदर बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी से होते हुए वापिस हरगोलाल रोड गुरुद्वारा साहिब पर शाम सात बजे संपन्न होगा।
बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, पूर्व एचएसजीएमसी सदस्य बीएस बिंद्रा, अमरपाल सिंह सोखी, अमरप्रीत सिंह राजू, बलविंदर सिंह मली, जगदीप सिंह लांबा, हरमिंदर सिंह व सुरजीत सिंह धामी आदि मौजूद रहे।