फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mystery of Ambala Mahesh murder case solved, during police interrogation accused Priya said

Ambala: महेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रिया बोली- नरबली के लिए की हत्या

Fri, 12 Apr 2024 03:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 Apr 2024 03:27 PM IST
सार

अंबाला छावनी के प्रसिद्ध कारोबारी महेश गुप्ता हत्याकांड में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने माना है कि उन्होंने घर पर बुलाकर गला दबाकर हत्या की और गुप्तांग पर भी वार किए। उन्होंने बताया कि माता नर बलि मांग रही तो महेश की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Mystery of Ambala Mahesh murder case solved, during police interrogation accused Priya said
महेश हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला छावनी के प्रसिद्ध कारोबारी महेश गुप्ता हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिया सहित उसके भाई हेमंत व भाभी प्रीती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में प्रिया ने खुलासा किया कि उसे माता में विश्वाश था और माता नर बलि मांग रही थी, किसी बड़े आदमी की लेनी थी। महेश गुप्ता उनका परिचित भी था, इसलिए उसे ही जाल में फंसाया और घर बुलाकर नर बली दी। उधर, मेडिकल के लिए ले जाते समय बिगड़ी प्रिया की तबियत बिगड़ गई ओर बेहोश होगा गई। पुलिस में अस्पताल में दाखिल करवाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


पड़ाव थाना प्रभारी दिलीप कुमार का बताया कि प्रिया माता को ज्यादा मानती थी। प्रिया बोल रही है कि 4-5 दिन से नर बली मांग रही थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जायेगा। आरोपियों ने माना है कि उन्होंने घर पर बुलाकर गला दबाकर हत्या कि और गुप्तांग पर भी वार किए। बता दें कि 10 अप्रैल को छावनी के सुन्दर नगर स्थित एक मकान से महेश गुप्ता का शव मिला था। जैसे ही परिजन पहुंचे थे तो शव कमरे में पड़ा था और प्रिया, हेमंत व प्रीती उसके पास बैठी थी। महेश के गले में चुन्नी डली हुई थी। उस समय तीनों मौके से हो फरार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed