फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal council received budget, now development will pick up pace

Ambala News: नगर परिषद को मिला बजट, अब विकास पकड़ेगा गति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Municipal council received budget, now development will pick up pace
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर का वार्षिक बजट पास हो गया है। यह मंडल आयुक्त को भेजा गया था। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट कुल 150.79 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है जोकि पिछले वित्त वर्ष से 38 करोड़ अधिक है।
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष में आय को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा लंबित संपत्ति कर की वसूली के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। विकास कार्यों के तहत गलियों, नालियों और सड़कों पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


सफाई पर दिया जागए विशेष ध्यान

नगर परिषद छावनी की सफाई पर विशेष ध्यान देगी। इस बार लगभग 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत नए डस्टबिन खरीदना, भूमिगत नालियों के लिए वाहन चलित मशीन की खरीद और सफाई कर्मचारियों के लिए उपकरण का प्रावधान किया जाएगा, जिससे कि अंबाला छावनी के सभी 32 वार्डों को गंदगी मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैध कॉलोनियां बनेंगी आमदानी का जरिया

नगर परिषद ने छावनी की लगभग 50 से अधिक काॅलोनियों को वैध कर दिया है। इन कॉलोनियों की संपत्ति से भी नगर परिषद को संपत्ति कर के अलावा, विकास शुल्क और स्टांप डयूटी मिलेगी और इससे नगर परिषद की आमदनी बढ़ने का अनुमान है।
आमदनी का ये है विवरण
संपत्ति कर-पिछले वित्त वर्ष नगर परिषद ने एक करोड़ 98 लाख रुपये संपत्ति कर के रूप में वसूल किए। इस वित्त वर्ष आठ करोड़ 89 लाख रुपये संपत्ति कर के तहत वसूल करने का लक्ष्य है। इसी प्रकार फायर टैक्स के तहत पांच लाख, बिजली पर टैक्स के तहत दो करोड़, स्टांप ड्यूटी के तहत चार करोड़, किराये के तहत एक करोड़, लीज के तहत 20 लाख, तहबाजारी के तहत 10 लाख, दुकानों और जगह की खरीद-फरोख्त के तहत छह करोड़, विकास कार्याें के लिए नगर परिषद के अधीन जगह पर काम करने के लिए 50 लाख, एनडीसी पोर्टल पर कार्य से संबंधित तीन करोड़, सड़कों पर काम करने के लिए पांच लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
व्यय का ये है विवरण
नगर परिषद के अधीन कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की तनख्वाह को लेकर इस वित्तीय वर्ष 12.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों से जुड़े भत्तों के लिए तीन करोड़ रुपये, एलटीसी के तहत तीन करोड़ रुपये, प्रशिक्षण और वजीफा के तहत नाै लाख, छुट्टियों तहत दो लाख, कर्मचारियों के लिए जमापूंजी के तहत 50 लाख रुपये, स्वास्थ्य सुविधा के तहत 25 लाख रुपये, प्रशासनिक खर्चों के तहत 1.25 करोड़, साफ-सफाई के तहत 11.25 करोड़, नप के अधीन सुविधाओं के रखरखाव के लिए पांच करोड़ खर्च किए जाएंगे।
फोटो-18
अंबाला छावनी के सभी वार्डाें में एक समान काम होने चाहिए। बजट के तहत वार्डों के विकास कार्याें पर पैसा खर्च होना चाहिए ताकि स्थानीय निवासियों की परेशानी का समाधान हो सके।
सुधीर जयसवाल, पार्षद, वार्ड नंबर 29
फोटो-19
छावनी में साफ-सफाई का मुद्दा सबसे बड़ा है। इस बार बजट में इस तरफ विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए गलियों, नालियों व सड़कों के निर्माण को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी।

ललता प्रसाद, पार्षद, वार्ड नंबर 23
वर्जन
यह बजट नगर परिषद से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। हालांकि नप की पहली हाउस की बैठक से पहले ही लेखाकार विभाग ने इसे अनुमति के लिए भेज दिया था। अगले वित्तीय वर्ष में इसका फैसला हाउस बैठक में किया जाएगा, जिससे कि वार्डों के विकास कार्यों के लिए भी एक समान रूप से राशि उपलब्ध कराई जा सके।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर अंबाला।

अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो

अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो

अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो

अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed