फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal corporation did not pay 10 lakh fine to NGT

Ambala News: नगर निगम ने एनजीटी को नहीं भरा 10 लाख जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation did not pay 10 lakh fine to NGT
अंबाला सिटी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों को नगर निगम दरकिनार कर रहा है। एनजीटी के निर्देश पर नगर निगम पर काकड़ू डंपिंग साइट पर कचरा डालने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन

इसके बाद नगर निगम ने अपनी डंपिंग साइट तो वहां से हटा दी, मगर अभी तक जुर्माने की राशि जमा नहीं कराई। ऐसे में नगर निगम ट्रिब्यूनल के निर्देशों को हल्के में लेता दिख रहा है। इस जुर्माना राशि को निश्चित समय पर भरना था। मगर सात से आठ महीने बीतने पर भी यह जुर्माना राशि नहीं भरी गई। अब जल्द ही इस मामले में एनजीटी सख्त कदम उठा सकता है।
विज्ञापन


काकड़ू में अवैध रूप से डंप हो रहा था कचरा

अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर बलदेव नगर के आगे गांव काकड़ू के पास नगर निगम काफी बड़े स्थान पर कचरा डंप कर रहा था। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने जाकर देखा तो यहां सॉलिड वेस्ट अधिनियम के नियमों की अवहेलना मिली। वहां कचरे पर बेसहारा पशु और पक्षी भी विचरण कर रहे थे। इन नियमों को तोड़ने पर सात से आठ महीनों का 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति राशि पहुंच सकती है 60 लाख रुपये

दूसरी ओर अंबाला और पंचकूला की कचरा निस्तारण साइट पटवी प्लांट के लिए कभी भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त कदम उठा सकता है। इसके लिए नगर निगम पर 60 लाख रुपये तक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई जा सकती है। इसकी गणना कर ली गई है। इसको लेकर कभी भी आदेश आ सकते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इसे भी नगर निगम भरेगा या दरकिनार करेगा। पटवी प्लांट में भी साॅलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट के नियमों की अनदेखी हो रही है। प्रदूषण पानी जमीन में जा रहा है और जमीन को प्रदूषित कर रहा है। इसके साथ ही यहां कचरे का कोई रिकॉर्ड भी नहीं है।

जुर्माने के बाद बंद नहीं करा पाना मजबूरी : पूर्व चेयरमैन

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र राव बताते हैं कि पीसीबी के सामने यही दिक्कत आ रही है कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग पर जुर्माना तो लगा दिया जाता है। मगर वे जुर्माना नहीं भरते हैं। अगर कोई प्राइवेट उपक्रम ऐसा करे तो पीसीबी नोटिस देकर उसे बंद कर देता है मगर नगर निगम को कैसे बंद किया जाए। इस पर ट्रिब्यूनल ही ठोस कदम उठा सकता है।



वर्जन



काकड़ू गांव में नगर निगम ने कचरा डालना तो बंद कर दिया है। मगर अभी तक जुर्माने का 10 लाख रुपये नहीं भरा है। इसको लेकर एनजीटी सख्ती से निपट सकती है।
-अजय मलिक, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed