{"_id":"67d9b14adff0df8b720f0f55","slug":"mri-of-stomach-patients-after-noon-ambala-news-c-36-1-sknl1017-139323-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पेट के मरीजों का एमआरआई दोपहर बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पेट के मरीजों का एमआरआई दोपहर बाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में पेट से संबंधित जांच यानी एमआरआई अब दोपहर चार बजे के बाद होगी। सुबह के समय केवल गंभीर मरीजों के ही एमआरआई होगी। यह निर्णय अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मोड के तहत सेंटर चला रहे संचालक ने लिया है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को मुख्य रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पोस्टर चस्पा कर जानकारी दी जा रही है। हालांकि मरीजों को इससे परेशानी भी हो रही है लेकिन एमआरआई को लेकर लगाकर बढ़ रही मरीजों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भीड़ के कारण ही अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को घंटों-घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
दरअसल, अस्पताल में एक ही ब्लॉक में एक्स-रे, सिटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड होते हैं। जबकि इस ब्लॉक में जगह कम है। स्थिति इस कद्र बिगड़ जाती है कि कुर्सियां कम पड़ने के कारण लोगों को जमीन पर बैठना पड़ जाता है। सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे तो जल्दी हो जाते हैं लेकिन एमआरआई करने में समय लगता है। इस भीड़ पर काबू पाने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।