फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MRI and CT scan centres are getting reports late, angry cabinet minister reprimanded them again

Ambala News: एमआरआई व सीटी स्कैन सेंटर में देरी से मिल रही रिपोर्ट, गुस्साए कैबिनेट मंत्री ने फिर लगाई फटकार

Thu, 10 Jul 2025 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 10 Jul 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
MRI and CT scan centres are getting reports late, angry cabinet minister reprimanded them again
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज बुधवार दोपहर को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में अपने पांव के अंगूठे का एक्स-रे कराने पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में अव्यवस्थाओं को देख पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) पर चल रहे एमआरआई व सीटी स्कैन सेंटर के स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। कैबिनेट मंत्री विज को यह शिकायत मिल रही थी कि एमआरआई व सीटी स्कैन सेंटर में जांच के लिए आने वाले मरीजों को चार-चार दिन बाद जांच रिपोर्ट मिल रही है, इस पर वह भड़क गए। उन्होंने सेंटर स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों को यहां पर चार-चार दिनों तक रिपोर्ट नहीं मिलती, यदि अब कोई शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी, सेंटर को तुमने मजाक बना रखा है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को बनाने में पूरी जान लगा दी और तुम यहां लापरवाही बरत रहे हो, मरीज को उसी दिन ही टेस्ट की रिपोर्ट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

विज ने कहा, यह सेंटर पीपीपी मोड पर है। इसका मतलब एक पी जनता, एक पी प्राइवेट और एक पी पार्टनरशिप है जोकि सरकार के साथ है। मगर यहां तुमने अपने आपको यहां का मालिक समझ लिया। मौके पर मौजूद सिविल अस्पताल की पीएमओ डा. पूजा पेंटल व अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में पीपीपी मोड पर चल रहे एमआरआई व सीटी स्कैन सेंटर, हार्ट सेंटर व डायलिसिस सेंटर में आने वाले हर मरीज का कार्ड बनना चाहिए और इसके बाद उनकी जांच व चैकअप होना चाहिए। इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा अधिकारी रजिस्टर लगाकर इनकी रिपोर्ट चैक करें कि सीटी स्कैन के बाद मरीज को कब रिपोर्ट दी गई। यहां जो मरीज आ रहे हैं, उनका पूरा कार्ड बनाया जाए। तीनों सेंटरों में कंप्यूटराइज्ड सिस्टम होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

--
सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
वहीं मंत्री अनिल विज को आज फिर सिविल अस्पताल में सफाई व्यवस्था में भी कमी मिली। इस पर उन्होंने मौके पर अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा सफाई में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ दिन पहले भी मंत्री विज जब नागरिक अस्पताल में पहुंचे थे तो यहां उन्हें एसी बंद मिले थे व अन्य अव्यवस्थाएं मिली थीं। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को काफी फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed