फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Ambala News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
अंबाला। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बिहार निवासी प्रदीप कुमार तिवारी की मौत हो गई। हादसा नारायणगढ़ रोड पर हुआ। पुलिस ने मृतक के ससुर जयशंकर पांडे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जयशंकर पांडे ने बताया कि वो वार्ड नंबर चार के मोहन वाला कुंआ के पास रहता है। उसकी सबसे बड़ी लड़की की शादी प्रदीप कुमार से की थी। शादी के कुछ दिन दामाद प्रदीप कुमार तिवारी उनके पास आ गया। वो 6 वर्ष से नारायणगढ़ में किराये के मकान में रह रहा था जोकि वो दोनों काला आम्ब फैक्ट्री में नौकरी करते थे। 29 जुलाई को रात के समय उनका दामाद प्रदीप कुमार बाइक पर ड्यूटी गया था। 30 जुलाई की सुबह जब वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए अमित मार्बल की दुकान के सामने खड़ा था तो उसी समय सुबह लगभग 7.45 बजे तेजगति ट्रक के ने प्रदीप की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रदीप बाइक सहित सड़क पर गिर गया। मौके पर भीड़ एकत्रित होती देख ट्रक चालक भाग गया। इसके बाद उनके दामाद को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed