फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   mother

दो साल के मासूम पर उमड़ा दो महिलाओं का प्यार, बच्चे पर जताया अपना हक

Tue, 06 Aug 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
mother
mother - फोटो : AMBALA
अंबाला सिटी। दो साल के पार्थ पर अब दो मां की ममता उमड़ रही है। इनमें एक मां वो है जिसे उसे अपनी कोख से जन्म दिया, जबकि दूसरी मां वो है जिसने चार महीने पहले पूरी कानूनी प्रक्रिया से पार्थ को गोद लिया था। मासूम बेटे को लेकर अब दोनों ही मां बेकरार हैं। बेटे पर हक के लिए अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। चूंकि मामला बेटे का है इसलिए पुलिस भी बेहद संजीदगी से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मां को जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं। एक बार दोनों आमने-सामने हो चुकी हैं।
विज्ञापन

रिश्तेदार से गोद लिया था बच्चा
अमृतसर के हाल गेट स्थित दुर्गियाना मंदिर के पास रहने वाली रीना के पास तीन बेटियां हैं। पति अजय कुमार फुटवियर का कारोबार करते हैं। रीना की एक बेटा गोद लेने की इच्छा थी तो परिवार ने दूर की रिश्तेदार ज्योति से बात की। ज्योति चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में रहती है। फिलहाल वह अपने मायके छावनी की रंगिया मंडी में आई हुई है। अजय ने बताया कि पारिवारिक सहमति के बाद ज्योति उन्हें अपना छोटा बेटा (प्रियांशु) देने के लिए तैयार हो गई। मार्च-2019 में चंडीगढ़ में एडोप्शन डीड तैयार हुई। फिर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रियांशु दूसरी मां रीना की गोद में चला गया। उस समय प्रियांशु की उम्र महज डेढ़ साल थी। नई मां रीना ने प्रियांशु को नया नाम पार्थ दिया। अब पार्थ ही उसकी नई पहचान है।
विज्ञापन

मैं होश में नहीं थी, बहकाकर लिया बच्चा
ज्योति ने कुछ रोज पहले सीएम विंडो पर एक शिकायत दी थी, जिसमें उसने रीना व उसके परिवार पर बहकाकर बच्चा लेने का आरोप लगाया था। ज्योति ने शिकायत में कहा कि तब वह होश में नहीं थी। ऐसे ही बच्चे को लेकर कई दूसरे आरोप भी रीना पर लगाए गए। जांच के लिए यह शिकायत अब महिला थाना पुलिस को भेजी गई है। जांच अधिकारी एक बार मामले को लेकर दोनों पक्षों को तलब कर चुका है। चूंकि मामला पेचीदा है इसलिए उसने दोनों मां को बेटे के भविष्य के लिए सोचने का एक मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना ने पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत ही बच्चे को अडाप्ट किया है। इसलिए बेटे पर उसका दावा फिलहाल मजबूत है। रही बात ज्योति की तो उसके आरोपों की तुरंत अनदेखी नहीं की जा सकती। उसने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच चल रही है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई तय होगी। अभी मैंने दोनों मां को सोचने का एक मौका दिया है।

- रामफल, जांच अधिकारी, महिला थाना पुलिस
कानूनी रूप से बच्चे पर अब हमारा हक है। पिछले चार महीने से मेरी पत्नी मां की ही तरह पार्थ की परवरिश कर रही है। ज्योति पहले भी चंडीगढ़ में उनके खिलाफ ऐसी शिकायत दे चुकी है। वहां से खारिज होने के बाद अब अंबाला में शिकायत कर दी। बेटे के हक के लिए लिए हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। क्योंकि पुलिस इस मामले में कोई भी निर्णय लेने के लिए सक्षम नहीं है।
- अजय कुमार, पार्थ के पिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed