फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More than 150 personnel of Ambala division will be deployed in Udhampur-Srinagar-Baramulla railway section

Ambala News: उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलखंड में तैनात होंगे अंबाला मंडल के 150 से अधिक कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
More than 150 personnel of Ambala division will be deployed in Udhampur-Srinagar-Baramulla railway section
अंबाला। स्वैच्छिक सेवा नियम के तहत प्रशिक्षित रेल कर्मियों को विश्व के सबसे ऊंचे रेल खंड उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला में तैनात किया जाएगा। इसके लिए उत्तर रेलवे के पांच मंडलों से 826 कर्मचारियों की सूची मांगी गई है, जिसमें अंबाला मंडल से भी 150 से अधिक कर्मचारी ट्रेनों के संचालन, रख-रखाव, संरक्षा व सुरक्षा में सहयोग करेंगे। अंबाला मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने इस दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी है। इसे लेकर मंडल के सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी करके संबंधित कर्मचारियों की सूची मांगी गई है ताकि इसे जल्द से जल्द मुख्यालय भेजी जा सके। कर्मचारियों की तैनाती का अंतिम फैसला मुख्यालय के निर्देशों पर निर्भर रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे बड़ौदा हाउस द्वारा जारी आदेशों के तहत 10 विभागों के कर्मचारियों की तैनाती उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर की जाएगी। इसमें सबसे अधिक संख्या लेवल दो श्रेणी के तहत मैकेनिकल और सीएंडडब्ल्यू के 245 कर्मचारियों की है। इसके अलावा मैकेनिकल व डिजास्टर मैनेजमेंट के 94, इलेक्ट्रिकल और एसी के 136 कर्मचारी, इलेक्ट्रिकल व पावर सप्लाई के 44, टीआरडी, टीआरएस व टीएसओ के 41, टीआरडी के 42, सिग्नल के तीन, दूरसंचार के आठ, सिविल इंजीनियरिंग के 11, वाणिज्य विभाग के 107 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसी प्रकार लेवल प्रथम के तहत इलेक्ट्रिकल व जनरल सप्लाई के तहत 33, टीआरडी के 29 और वाणिज्य विभाग के तहत चपरासी, लगेज पोर्टर व सेल्समेन के 44 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने 11 जून को आदेश जारी करके कर्मचारियों के लिए फार्म जारी किया है। इसमें कुछ नियम भी दिए गए हैं। उक्त सेक्शन पर कार्य करने के लिए दिल्ली सहित, मुरादाबाद, अंबाला, लखनऊ और फिरोजपुर मंडल के पक्के कर्मचारी शामिल होंगे। उनकी देख-रेख की जिम्मेदारी फिरोजपुर मंडल के अधीन होगी, क्योंकि उक्त सेक्शन फिराेजपुर के अधीन है। यहां तैनात होने वाले कर्मचारियों पर रेलवे या विजिलेंस की तरफ से कोई भी मामला लंबित नहीं होना चाहिए। कर्मचारी को नियमानुसार अपने तबादले से जुड़ा फार्म लिफाफे में भिजवाना होगा। इसमें वरिष्ठता का भी आंकलन किया जाएगा। उक्त सेक्शन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के अंतिम चयन की प्रक्रिया स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
मुख्यालय की तरफ से उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल खंड पर काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी गई है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है और वो कार्यवाही में जुट गए हैं। अंबाला मंडल से भी कुछ कर्मचारी उक्त रेल खंड पर तैनात किए जाएंगे। इनकी नियुक्ति कम से कम पांच साल के लिए स्वैच्छिक आधार पर होगी।

मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed