फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Monkeys rampage, girl child injured

Ambala News: लालकुर्ती बाजार में बंदर ने मचाया उत्पात, छोटी बच्ची सहित अन्य को काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Monkeys rampage, girl child injured
अंबाला। लालकुर्ती बाजार में अचानक आए एक बंदरों ने उत्पात मचा दिया। बंदरों ने न केवल घरों और दुकानों के बाहर रखा सामान खराब कर दिया, बल्कि एक बंदर ने सात वर्षीय बच्ची तिरशांगी धनगर सहित अन्य छोटे बच्चे को भी काट लिया। ये बच्चे अपने घर के अंदर मौजूद थे। इसके अलावा बंदर ने कुछ अन्य लोगों को भी काटा है। सभी को उपचार के लिए अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल लाया गया और इंजेक्शन लगवाए गए। लोगों ने जान बचाने और बंदरों को पकड़ने के लिए 112 और फिर वन विभाग व नगर परिषद को फोन किया। इस दौरान बंदर लालकुर्ती से छावनी बस अड्डे में प्रवेश कर गए। यहां पुलिस ने यात्रियों को सतर्क किया और बंदरों से बचाया। काफी देर बाद वन विभाग के अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार दल-बल और पिंजरे सहित बस अड्डे पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी टीम बंदरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई। कुछ देर बाद बंदर अचानक गायब हो गए। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ा जाए। दरअसल, बुधवार सुबह बंदर शहजादपुर की तरफ से आई एक निजी बस की छत पर बैठकर अंबाला बस अड्डे पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed