फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mona, a final year BA student, became the best athlete.

Ambala News: बीए अंतिम वर्ष की मोना बनीं बेस्ट एथलीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mona, a final year BA student, became the best athlete.
खेल प्रतियोगिता में ऊंची कूद लगाता प्रतिभागी। विभाग - फोटो : doda news
राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में 40वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में दो दिवसीय 40वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन हुआ। बीए अंतिम वर्ष की मोना को बेस्ट एथलीट गर्ल्स चुना गया। बीएससी सेकंड ईयर के अर्पित को बेस्ट एथलीट बॉयज चुना गया। दोनों को 2500 रुपये का विशेष नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। स्टाफ प्रतियोगिताओं की 100 मीटर महिला दौड़ में प्रो. दीपेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में प्रो. साहिल पहले स्थान पर रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य रोहित कुमार ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एथलेटिक मीट के कन्वीनर प्रो. आयुष और वरिष्ठ स्टाफ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य रोहित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
विज्ञापन

इस आयोजन में 100 मीटर, 200 मीटर, 1500 मीटर दौड़, रिले रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, जैवलिन थ्रो और टग ऑफ वॉर जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि और प्रमाण-पत्र दिए गए। अंत में कन्वीनर प्रो. आयुष ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed