फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mohe on meet Ghan Shyam, many days have passed... but the devotees of Shri Krishna swing

मोहे आन मिलो घन श्याम, बहुत दिन बीत गए... पर झूमे श्रीकृष्ण भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mohe on meet Ghan Shyam, many days have passed... but the devotees of Shri Krishna swing
डिफैंस कालोनी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा से पहले क्लश यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : Ambala
अंबाला छावनी में डिफेंस कॉलोनी में श्री राधा-माधव संकीर्तन पथ की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 21 महिलाओं ने कलश धारण कर शोभायात्रा की अगुवाई की। शिव मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ कर समस्त नगर से होते हुए कथा पंडाल तक पहुंची। इस दौरान भक्त भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते दिखाई दिए। भगवान श्रीकृष्ण के भजन मोहे आन मिलो घन श्याम, बहुत दिन बीत गए, राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी आदि भजनों ने वातावरण भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

पहले दिन कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा समस्त प्राणियों का कल्याण करने वाली है। भगवान को सच्चिदानंद के नाम से भी जाना जाता है। सच्चिदानंद का अर्थ सत चित आनंद यानी सत्य केवल परमात्मा है। भक्ति में मन को निर्मल बनाना परम आवश्यक है। श्रीराम चरित्र मानस में भी तुलसीदास जी ने यही वर्णन किया है कि निर्मल मन, जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र ना भावा, अर्थात भगवान कहते हैं मुझे कपटी जीव नहीं भाते।
विज्ञापन

पंडित रोहित शास्त्री द्वारा कलयुग का संपूर्ण वर्णन किया गया। श्रीमद्भागवत पुराण की पूजा पंडित प्रवीण शर्मा, पंडित रिन्कू शर्मा, कुलदीप शर्मा, विक्रम शर्मा, रजत शर्मा, हन्नी शर्मा व समस्त शाक्य प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से की गई। कथा के समापन पर सभी श्रीकृष्ण भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

डिफैंस कालोनी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन करते कथावाचक।

डिफैंस कालोनी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन करते कथावाचक।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed