फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   modi, dicision right, but, people in problem

मोदी का कदम सही, लेकिन जनता हो रही परेशान : यादव

Wed, 23 Nov 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Wed, 23 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
modi, dicision right, but, people in problem
कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अजय सिंह यादव - फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि जहां केंद्र सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने को पीएम मोदी का सही कदम बताया है, वहीं सरकार के इस कदम के कारण जनता क्यों परेशान हो, इस पर वे जनता के साथ दिखे। वे मंगलवार को कैंट रेस्ट हाउस में पहुंचे थे। 
विज्ञापन

सरकार द्वारा की गई नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कालाधन निकलवाने के लिए जो फैसला लिया है, वह सराहनीय है, लेकिन इसे लागू करने में सरकार से चूक अवश्य हुई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी नहीं की थी, जबकि यही कारण है कि इस फैसले के बाद जनता के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। बैंकों में कैश पूरा नहीं पहुंच रहा, जबकि अन्य तरह की पाबंदियां भी लगा दी हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि जनता इस फैसले के बाद बुरी तरह से परेशान हो चुकी है। कैश के चक्कर में ही बैंकों की लाइनों में लगे कईं लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कइयों की हालत बिगड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता को रही परेशानी को देखते हुए जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। एसवाईएल पर कैप्टन यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय है, वह सभी को मान्य होना चाहिए। पंजाब सरकार ने अचानक ही सारे जल समझौते रद्द कर दिए, जबकि अब इस मामले को लटकाया जा रहा है। अब एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए और इसके लिए केंद्र सरकार अपने स्तर पर पहल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed