{"_id":"6ad26ae8dc23e3e25a0af96a","slug":"devotees-thronged-to-catch-a-glimpse-of-the-tableau-of-lord-hanuman-an-aarti-was-performed-using-108-lamps-ambala-news-c-36-1-amb1002-171366-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हनुमान जी की झांकी में दर्शन के लिए उमड़े भक्त, 108 दीपकों से हुई आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हनुमान जी की झांकी में दर्शन के लिए उमड़े भक्त, 108 दीपकों से हुई आरती
विज्ञापन
मुलाना में हनुमान जी के वेश में मौजूद कलाकार की आरती उतारते पदाधिकारी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। भक्ति, आस्था और श्रद्धा के रंग में रंगे मुलाना के रामलीला परिसर में हनुमान जी की झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीरामा ड्रामेटिकल क्लब की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान 108 दीपकों से भव्य आरती और हनुमान चालीसा के पाठ किया गया। साथ ही हनुमान जी को 251 लड्डुओं का भोग लगाया गया।
इसके अलावा 51 किलो दूध की खीर, 51 किलो फल और मिठाई का प्रसाद तैयार किया गया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। हनुमान जी की झांकी के दौरान कई श्रद्धालु ऐसे भी पहुंचे, जिन्होंने मनोकामना पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने दरबार में माथा टेककर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद अर्पित किया।
इस अवसर पर शिव धाम गोरी ताल मंदिर, श्याम युवा मंडल, माता बाला सुंदरी मंदिर, बालाजी निष्काम सेवा समिति, बालाजी सेवा समिति, शिव शक्ति सेवा समिति और बनी वाले हनुमान जी समिति सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों का सहयोग रहा।