फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Boutique owner swindled out of Rs 2.73 lakh by someone she befriended in an online game

Ambala News: ऑनलाइन गेम में दोस्ती कर बुटीक संचालिका से 2.73 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Boutique owner swindled out of Rs 2.73 lakh by someone she befriended in an online game
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शातिर ठग ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का लखनऊ स्थित कर्मचारी बताकर शास्त्री कॉलोनी निवासी बुटीक संचालिका से 2,72,990 रुपये ठग लिए। ठग ने पीड़िता को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और एनपीए खातों के नवीनीकरण के नाम पर निवेश करने और म्यूचुअल फंड में पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि शास्त्री कॉलोनी, पड़ाव थाना निवासी महिला के अनुसार, वह घर पर ही बुटीक का काम करती हैं। जनवरी माह में वह अपने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। उसी दौरान आयुष मिश्रा नाम के व्यक्ति से उनकी बातचीत हुई।
विज्ञापन

ठग ने खुद को लखनऊ एसबीआई का कर्मचारी बताया और फर्जी आई-कार्ड, फोटो व वीडियो भेजकर महिला का विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने केसीसी और एनपीए खातों को रिन्यू करने के नाम पर फंड निवेश करने और मोटा मुनाफा देने का लालच दिया। विश्वास बनाने के लिए शुरुआती दिनों में ठग ने कुछ रकम मुनाफे के रूप में महिला के खाते में वापस भी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर किए रुपये
आरोपी के झांसे में आकर महिला ने 26 जनवरी से मई तक अलग-अलग यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों आदि पर 20 हजार, 80 हजार, 50 हजार और 75 हजार रुपये करके कई किस्तों में कुल 2.73 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने कभी बैंक डाटा लीक होने तो कभी अकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाना शुरू कर दिया। 14 अक्तूबर को पीड़िता के पंजाब नेशनल बैंक खाते में 31,212 रुपये की राशि पुट ऑन होल्ड हो गई और खाता बंद हो गया। महिला को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद महिला ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

----
पीड़िता की शिकायत और पंचकूला से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर साइबर क्राइम थाना में आरोपी आयुष मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिन यूपीआई आईडी और बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनकी जांच की जा रही है।
- जसबीर सिंह, जांच अधिकारी, साइबर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed