फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mobile operator beaten with rod

Ambala News: मोबाइल संचालक को रॉड से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mobile operator beaten with rod
अंबाला। पांच हमलावरों ने शेरपुर सुलखनी गांव में मोबाइल संचालक को दुकान से बाहर निकालकर रॉड से जमकर पीटा। मुलाना पुलिस ने कासिम की शिकायत पर अतुल, मनप्रीत सहित 4 अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुलाना के सरदेहड़ी गांव निवासी कासिम ने बताया कि उसने शेरपुर सुलखनी गांव में 4 माह पहले ही मोबाइल की दुकान खोली है। अक्तूबर माह में गांव में ही विकेश व आशिफ के बीच आपस में झगड़ा हुआ था। उस दिन वह अपने काम से घर वापस जा रहा था और झगड़े से काफी दूर खड़ा होकर देख रहा था। विकेश का भाई उसी बात की रंजिश रखे बैठा हुआ था। 21 फरवरी को वह अपनी दुकान पर था कि अचानक दो हमलावर आए और जबरदस्ती बाहर खींचकर पिटाई शुरू कर दी। इतने में एक कार से तीन लड़के अपने हाथों में लोहे की रॉड लेकर आए और पांचों हमलावरों ने पिटाई शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed