फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MLA raised the issue of NDC in Vis

Ambala News: विधायक ने विस में उठाया एनडीसी का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
MLA raised the issue of NDC in Vis
अंबाला सिटी। एनडीसी और प्रॉपर्टी आईडी को लेकर विपक्ष हमेशा से सरकार को घेरता रहा है, मगर इस बार सत्ता पक्ष के विधायक असीम गोयल इस पर सवाल खड़ा करते नजर आए। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर प्रशांत पंवार के फैसले पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने सदन में यह तक बोल दिया कि नए आयुक्त ने अंबाला में आते ही एक ऐसा तुगलकी फरमान जारी किया जिससे लोग ही नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि भी भटकने का मजबूर हैं। सभी पार्षद उनके फैसले से परेशान हैं। नगर निगम में जनप्रतिनिधि बनाम अफसरशाही की आपस में खींचतान दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शहर विधायक असीम गोयल ने विधानसभा सत्र के दौरान कहा कि एनडीसी को लेकर लोगों को भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। जब ऐसे परेशान लोग जनप्रतिनिधियों के पास जाते हैं तो उनके पास भी कोई समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि पहले जितने भी आयुक्त रहे उनके पास शहर की एक लिमिट रहती थी, उससे एनडीसी जारी हो जाती थी। आज के समय में ऐसी स्थिति हो गई कि एक भी एनडीसी जारी नहीं हो पा रही है। अधिकारी इसका कारण बताते हैं कि उनके पास शहर की लिमिट का कोई रिकार्ड नहीं है। न ही शहर नगर निगम के पास न ही मुख्यालय के पास कोई रिकार्ड है। यह बड़ा ज्वलंत मुद्दा है। इसके कारण 25 से 30 हजार रजिस्टरियों में प्रॉपर्टी मालिक अपने प्लॉट को बेचने या रिवाइज कराने के लिए भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


अंबाला में कोई निगम आयुक्त टिकता ही नहीं
विधायक असीम गोयल ने सदन को बताया कि पिछले आयुक्त के कार्यकाल में तीन हजार एनडीसी पास हुई थी। अंबाला में ऐसा क्या है कि कोई भी निगम आयुक्त यहां पांच से छह महीने से अधिक रुक ही नहीं पा रहा है। इस बात पर विपक्ष में बैठे निर्दलीय विधायकों ने भी शहर विधायक असीम गोयल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एनडीसी की समस्या जब लोगों ने बताई तो यूएलबी के निदेशक से भी उन्होंने बात की, मगर आश्वासन के सिवाय कुछ समाधान नहीं हुआ। इसके साथ ही एनडीसी और प्रॉपर्टी आईडी का पोर्टल भी आपस में लिंक कर दिया है जिससे परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed