फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Miscreants looted an ice cream seller

Ambala News: आइसक्रीम बेचने वाले से बदमाशों ने की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted an ice cream seller
अंबाला। आइसक्रीम की रेहड़ी चलाने वाले मानव चौक निवासी बबलू से सोने का लॉकेट व दो हजार की नकदी लेकर बदमाश भाग गए। पंजोखरा थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बिहार के बसबीटी गांव निवासी बबलू ने बताया कि वह अभी मानव चौक के निकट कूल क्रेवीग कंपनी में काम करता है। रेहड़ी पर आईसक्रीम बेचता है। 25 जुलाई को वह भडोग गांव से पंजाब के अंटाला सारंगपुर रोड की तरफ जा रहा था। शाम छह बजे बाइक सवार दो युवकों ने आकर आइसक्रीम मांगी। वह निकालकर देने लगा तो बाइक पर बैठे एक बदमाश ने गले में डाला सोने का लॉकेट झपट लिया। कमीज की जेब से दो हजार रुपये की राशि निकाल ली। मारपीट करने के बाद धक्का देकर भाग गए। उसने बताया कि बाइक बिना नंबर प्लेट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed