फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Miscreants attempting to snatch an Activa attacked a young man with a knife.

Ambala News: एक्टिवा छीनने का प्रयास करने आए बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Miscreants attempting to snatch an Activa attacked a young man with a knife.
कैंट के 12 क्रॉस रोड पर हमले में घायल युवक बॉबी हमलावरों से पकड़ा चाकू दिखाता हुआ: सोशल मीडिया - फोटो : Archive
अंबाला। कैंट की बकरा मार्केट के निकट शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने एक एक्टिवा सवार पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान कैंट की चार नंबर मोहल्ले निवासी बॉबी के रूप में हुई। खून से लथपथ हालत में हमलावरों का विरोध करते देखकर राहगीरों ने बीचबचाव किया। पुलिस के आने पर हमलावर मौके से भाग गए। लहूलुहान हालत में युवक को प्राथमिक उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


चेहरे व माथे पर आए चाकू से निशान, चाकू लोगों ने पकड़ा
घायल बॉबी का आरोप है कि हमलावर उससे एक्टिवा छीनने का प्रयास कर रहे थे। देने से मना करने पर चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने चेहरे व माथे को निशाना बनाकर कई वार किए। आरोपी सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आए थे जो मौके पर ही बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दिए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed