फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Miscreants attacked a handicapped person in Ambala

Ambala: दिव्यांग पर लूट के इरादे से बदमाशों ने किया हमला, सैर पर गया था सतनाम सिंह, पुलिस कर रही जांच

Sun, 22 Jun 2025 05:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 05:41 PM IST
सार

 तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर एक दिव्यांग शख्स से लूट का प्रयास किया जिससे दिव्यांग शख्स घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Miscreants attacked a handicapped person in Ambala
बदमाशों ने दिव्यांग शख्स पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-34 के पास कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से रिटायर दिव्यांग प्रवर्तन अधिकारी सतनाम सिंह पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूट का प्रयास किया। कैंट के विद्या नगर निवासी सतनाम सिंह अपने मित्र, हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर देशराज के साथ सैर कर रहे थे। सुनसान इलाके में घात लगाए बदमाशों ने सतनाम सिंह पर चाकू से हमला किया।

विज्ञापन


बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज  

इस दौरान देशराज ने पास के जलघर से सुरक्षा गार्ड को बुलाया, जिसके बाद बदमाश भाग गए। बदमाश सतनाम सिंह के हाथ का सोने का कड़ा और अंगूठी लूटने में असफल रहे। घायल सतनाम सिंह को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ाव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सतनाम सिंह की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


सतनाम सिंह ने बताया कि वह रोजाना सैर के लिए विद्या नगर से सेक्टर-34 की ओर जाते हैं। घटना के समय तीन नकाबपोश बदमाश एक्टिवा पर सड़क किनारे खड़े थे। देशराज ने शक होने पर बदमाशों से नकाब पहनने का कारण पूछा, तो उन्होंने कहा कि उनके किसी साथी के साथ मारपीट हुई है। बातचीत के दौरान ही बदमाशों ने पीछे से सतनाम सिंह पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: नहर में मिला नवजात का शव: अस्पतालों से पुलिस जुटा रही जानकारी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed