फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Misconduct and murderer sent to special home

कुकर्म व हत्या करने वाले को स्पेशल होम भेजा

Thu, 18 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 18 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
बच्चे से कुकर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले दोषी को जुविनाइल जस्टिस बोर्ड ने 3 वर्ष के लिए स्पेशल होम में भेजा है। मामला दर्ज होने के बाद यह नाबालिग 9 माह आब्जर्वेशन होम में रह चुका है। मामले की जांच के बाद बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट रेखा, बोर्ड के सदस्य डा. कुलदीप सिंह एवं नीलम ने नाबालिग को दोषी पाया।उल्लेखनीय है कि थाना पंजोखरा के एक गांव में एक साढ़े 4 वर्ष का बच्चा अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। इसी बीच गांव के ही रहने वाले उसे टॉफी का लालच दिया और उसे ले गया। यहां उसने बच्चे से कुकर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जब बच्चा घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। कुछ ही घंटों के बाद बच्चे का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उससे कुकर्म किए जाने की बात सामने आई। मामले में लोगों की गवाहियों के बाद पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जूविनाइल जस्टिस बोर्ड अंबाला में करीब 11 माह जिरह हुई। इस दौरान बोर्ड के समक्ष 2 बच्चों सहित 16 लोगों ने गवाही दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed