फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister of State Asim took blessings from Vij, hugged him and congratulated him.

Ambala News: राज्यमंत्री असीम ने लिया विज से आशीर्वाद, गले मिलकर दी बधाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Asim took blessings from Vij, hugged him and congratulated him.
शास्त्री कॉलोनी ​स्थित आवास पर पूर्व गृहमंत्री से गले मिल आशीर्वाद लेते नवनिर्वाचित मंत्री असीम
अंबाला सिटी। नवनिर्वाचित मंत्री बनने के बाद असीम गोयल मंगलवार देररात्रि अंबाला पहुंचे। यहां पर आतिशबाजी और ढोल क साथ समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बुधवार सुबह होते ही वह अंबिका देवी मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर में पहुंच असीम गोयल ने आरती की और पंडित अमित शर्मा ने मां की तस्वीर भेंट कीं। इसके बाद वह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में पहुंच, जहां शीश नवाया और गुरुओं का आशीर्वाद लिया। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने राज्यमंत्री असीम गोयल को दोशाला वह गुरु महाराज की तस्वीर भेंट कर राज्यमंत्री का सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही दोपहर को वह अंबाला छावनी के विधायक और पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने विज के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। विज ने भी उन्हें बधाई देते हुए गले से लगा दिया। इसके बाद दोनों में कुछ देर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं नहीं आप बने हैं मंत्री

गुरु घर में शीश नवाकर राज्यमंत्री अपने पैतृक गांव नन्यौला में पहुंचे जहां पहुंचे। राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर उनका पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि मंत्री मैं नहीं आप सभी बने हो। पार्टी ने मुझे अपने इलाका अपनी विधानसभा और अपने हरियाणा प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। मैंने शपथ में नाम के पीछे नन्यौला लगाया है। अब हम सभी ने मिलकर लोकसभा चुनाव में मेहनत कर अंबाला में कमल खिला कर हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा की जीत में अपनी भागीदारी देनी है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सैनी, अमन सूद, पार्षद मनीष आनंद मन्नी, सुंदर ढींगरा और पूर्व मेयर रमेश मल उपस्थित रहे।

शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर पूर्व गृहमंत्री से गले मिल आशीर्वाद लेते नवनिर्वाचित मंत्री असीम

शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर पूर्व गृहमंत्री से गले मिल आशीर्वाद लेते नवनिर्वाचित मंत्री असीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed