फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister-MP left the program on protest, the vehicle of the convoy hit a farmer

विरोध पर कार्यक्रम छोड़कर निकले मंत्री-सांसद, काफिले के वाहन ने एक किसान को मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Minister-MP left the program on protest, the vehicle of the convoy hit a farmer
Minister-MP left the program on protest, the vehicle of the convoy hit a farmer - फोटो : Ambala
अंबाला-नारायणगढ़। तीन कृषि कानूनों को लेकर वीरवार को नारायणगढ़ में एक बार फिर कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी व परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति यह हुई कि सैनी भवन में कार्यक्रम के दौरान मंत्री और सांसद को बीच में ही उठकर जाना पड़ा। इस दौरान मंत्री और सांसद के काफिले की गाड़ी की चपेट में आने से साढौरा निवासी एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे नाराज किसानों ने आरोपी वाहन चालक और उसमें सवार नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर स्टेट हाईवे नंबर-1 पर धरना शुरू कर दिया, जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार नारायणगढ़ साढौरा रोड पर सैनी भवन में सैनी सभा नारायणगढ़ द्वारा कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमे खेल मंत्री संदीप सिंह व कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी को शिरकत करनी थी। इस कार्यक्रम की भनक भाकियू यूनियन व अन्य किसान संगठनों को भी लग गई। भाकियू ने सांसद व मंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने का एलान कर दिया और भाकियू के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बाकायदा सोशल मीडिया पर किसानों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम का विरोध करने के लिए एकत्रित होने की अपील की।
विज्ञापन

इसके बाद किसान काले झंडे लेकर विश्वकर्मा चौक के पास एकत्रित हुए, जहां पहले से ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच किसानों ने सवा दस बजे पहली बैरिकेडिंग तोड़ दी। उसके बाद देखते ही देखते सुरक्षा के लिए बने दूसरे और तीसरे नाके को भी ध्वस्त कर दिया और किसान कार्यक्रम स्थल के नजदीक पहुंच गए, जहां अंतिम नाके पर पुलिस बल के साथ ही कई अधिकारी मौजूद थे। इसकी भनक लगते ही लगभग 10:40 पर भाजपा सांसद नायब सैनी और मंत्री मूलचंद शर्मा कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए। इसी बीच काफिले की एक इनोवा गाड़ी ने बकाला (साढौरा) निवासी एक युवा किसान को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह जख्मी होकर किसान दूर जा गिरा। गनीमत रही कि वह वाहन के नीचे नहीं आया। इससे नाराज किसानों ने राजमार्ग पर धरना शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर डीएसपी अनिल कुमार ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं किसानों का कहना है कि अगर 10 अक्तूबर तक मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे थानों का घेराव करेंगे।

Minister-MP left the program on protest, the vehicle of the convoy hit a farmer

Minister-MP left the program on protest, the vehicle of the convoy hit a farmer- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed