फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister gave instructions for the road of grass and vegetable market

Ambala News: घास और सब्जी मंडी की सड़क के लिए मंत्री ने दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Minister gave instructions for the road of grass and vegetable market
घास मंडी की सड़क
अंबाला सिटी। शहर की नई सब्जी और घास मंडी की रोड के निर्माण की खुशखबरी लोगों को जल्द ही मिल सकती है। वीरवार को हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने दोनों सड़कों का निर्माण जल्द शुरू करवाने के नगर निगम को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों को इन सड़कों के बनने की उम्मीद है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में इन दोनों सड़कों की खस्ता हालत के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा था कि नई सब्जी मंडी की सड़क पर जगह जगह गड्ढे बने हैं। इनके कारण अक्सर ही वाहन चालक चोटिल हो जाते है। इतना ही नहीं सड़क के पास कोई नाली भी नहीं बनी हुई है। न ही निकासी का कोई अन्य प्रबंध है। इससे नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। जल भराव के कारण लोगों को गड्ढों का पता नहीं चल पाता और आने जाने वाले हादसों का शिकार होते है।
विज्ञापन

इसके साथ ही यहां से सब्जी का काम करने वाले रेहड़ी संचालक भी परेशान है। जब भी वे यहां से सामान लेकर जाते है तो गड्ढे के कारण उन्हें भारी नुकसान होता है। ऐसा ही हाल पुरानी घास मंडी पर बनी रोड का भी है। यहां पर सड़क के पास नालों काे बहुत अधिक गहरा बनाया गया है। जिसके कारण कई बार वाहन चालकों के वाहन उनमें फंस जाते है। यह सड़क जगह जगह से दबी हुई है। जिसके कारण वाहनों को आने जाने में परेशानी होती है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने इस सड़क को बनाने के आदेश दिए है। जिसके लिए 60 लाख रुपए की लागत आएगी। लोगों को भी सड़क की निविदा का इंतजार है। उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

घास मंडी की सड़क

घास मंडी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed