फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Anil Vij suspends three SIs of Panipat, orders departmental inquiry on 4 inspectors

मंत्री विज की कार्रवाई: पानीपत के तीन SI सस्पेंड, चार निरीक्षकों पर विभागीय जांच के आदेश, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 06 Jun 2023 08:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 08:35 PM IST
सार

गृहमंत्री अनिल विज ने कबूतरबाजी के मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की है। गृहमंत्री विज हरियाणा के सभी पुलिस अधीक्षकों की जून माह के अंतिम सप्ताह में वीडियो कॉंफ्रेंसिग के माध्यम से मीटिंग लेंगे। कबूतरबाजी से संबंधित लंबित चल रहे मुकदमों व शिकायतों के बारे में चर्चा  होगी।

विज्ञापन
Minister Anil Vij suspends three SIs of Panipat, orders departmental inquiry on 4 inspectors
अनिल विज। - फोटो : ANI

विस्तार

कबूतरबाजी के मामले की जांच में लापरवाही बरतने वाले पानीपत के 3 सब इंस्पेक्टर व 4 निरीक्षकों पर गाज गिर गई है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जहां एसआई राजबीर सिंह, एसआई कृष्ण कुमार व एसआई विनोद कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं वहीं उस अवधि के दौरान तैनात रहे प्रबंधक थाना निरीक्षक कमलजीत, निरीक्षक सुनीता, निरीक्षक विजय व निरीक्षक दीपक के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित हलका अफसर द्वारा भी देखरेख का कार्य सही प्रकार से न करने पर स्पष्टीकरण जारी करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल द्वारा अलग से एसपी पानीपत को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल शिवास कविराज ने बताया कि मंगलवार को गृहमंत्री अनिल विज ने जिला पानीपत की कबूतरबाजी से संबंधित फाइलों को लेकर मंत्रणा की थी। उसमें यह खुलासा हुआ। गृहमंत्री विज ने यह भी निर्देश दिए हैं कि वह स्वयं हरियाणा के सभी पुलिस अधीक्षकों की जून माह के अंतिम सप्ताह में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कबूतरबाजी से संबंधित लंबित चल रहे मुकदमों व शिकायतों बारे मीटिंग लेंगे। 
विज्ञापन


लंबे समय तक रही फाइलें, फिर भी बरत रहे थे लापरवाही
बता दें कि पानीपत के एक मुकदमें में समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की गई। इस मामले में एक आरोपी को पीओ स्टाफ अमृतसर द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिस बारे अदालत अमृतसर से आरोपियों की तारीख पेशी बारे एक बार पता करके उसके बाद कोई जानकारी नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ना ही उसकी गिरफ्तारी के कोई प्रयास किए। जबकि मुकदमें में गिरफ्तार दो आरोपियों का चालान करीब 9 माह पहले तैयार करके अभी तक अदालत में नहीं दिया। साथ ही प्रबंधक थाना व संबंधित हलका अफसर द्वारा भी मुकदमें का निपटारा करने बारे कोई रूचि नहीं ली, जिस कारण मुकदमा लगभग तीन वर्ष से लंबित है।


जांच में पाया गया कि जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के पास (10 माह 12 दिन), उप निरीक्षक कृष्ण कुमार (7 माह) व उप निरीक्षक विनोद कुमार (9 माह 11 दिन) फाइल रही, जिन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जो आरोपी सरेआम घुमते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed