फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   millians amout fraud from marriage website

मैरिज वेबसाइट पर युवक से लाखों की धोखाधड़ी

Sat, 04 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 04 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
एक मैरिज वेबसाइट के संचालकों ने शादी के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठग लिए। एक महिला ने ऑनलाइन युवक से शादी का वादा किया। इसी झांसे में उससे विभिन्न बैंक खातों में करीबन तीन लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन


शादी की चाह रखने वाला युवक महिला के झांसे में फंसता गया और बैंक खातों में रुपये जमा करवाता गया। अब युवक के सामने उस महिला के धोखे की पोल खुल गई, तो उसने आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पंजोखरा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित प्रभजोत सिंह ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर प्रचलित एक मैरिज वेबसाइट पर अपनी शादी के लिए आवेदन किया था। उसके बाद खुद को मुंबई की बताने वाली एक महिला ने उससे संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे बातचीत शुरू कर दी। महिला ने उसे शादी का झांसा दिया और कई तरह की मजबूरियां बताते हुए उससे करीबन तीन लाख 38 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा लिए। बाद में महिला अचानक गायब हो गई।

उसके फोन नंबर पर भी कोई संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed