फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   migrant laborers leave

4 जिलों के 1600 प्रवासियों को लेकर कटिहार रवाना हुई छठी श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
migrant laborers leave
अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के 1600 प्रवासी श्रमिकों को लेकर दोपहर 2 बजे कैंट रेलवे स्टेशन से 6वीं स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इस मौके पर प्रवासी श्रमिकों को खाने-पीने का सामान दिया गया और उनके बच्चों को खुद अंबाला डीसी अशोक कुमार शर्मा ने खिलौने व बिस्कुट दिए। इसके बाद सभी प्रवासी श्रमिकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष किया और रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य भेजने की श्रृंखला में शुक्रवार विशेष ट्रेन कटिहार के लिए रवाना की गई। ट्रेन में श्रमिकों के साथ पारिवारिक सदस्य और बच्चे भी थे। ट्रेन में बैठे श्रमिकों के चेहरे पर खुशी देखते ही नजर आ रही थी। श्रमिकों ने ट्रेन चलते ही तालियां बजाई। प्लेटफार्म पर खड़े अधिकारियों ने भी श्रमिकों का हौसला बढ़ाने के लिए भारत माता की जय के नारे लगाए और तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

ट्रेन में कटिहार जिले के साथ-साथ अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, माधोपुर, सहरसा और सुपौल के श्रमिक शामिल थे। इस मौके पर एमडी शुगरफैड एवं नोडल अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह, इस्टेट ऑफिसर सतिंद्र सिवाच, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी रूखबा, सीआईडी इंस्पेक्टर ओमपाल, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल, रेडक्रास सचिव विजय लक्ष्मी, मनोज सैनी सहित रेलवे व पुलिस के अधिकारीगण मौजूद रहे। कटिहार जाने वाले प्रवासी श्रमिकों में अंबाला जिले के 875, पंचकूला जिला के 92, यमुनानगर से 450, कुरुक्षेत्र से 183 प्रवासी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed