फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Meeting with the corporation was inconclusive, there was a problem in cancelling the transfer order

Ambala News: निगम से बैठक बेनतीजा, तबादला निर्देश रद्द करने पर पेंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Meeting with the corporation was inconclusive, there was a problem in cancelling the transfer order
कार्यकारी अ​​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
अंबाला। कार्यकारी अभियंता और बिजली निगम के कर्मचारियों के बीच चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को केंद्रीय परिषद की उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में अन्य मुद्दों पर तो सहमति बन गई, लेकिन कर्मचारियों के तबादला निर्देशों को रद्द करने पर पेंच फंस गया।
विज्ञापन

इससे अब बिजली कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है और उन्होंने इसे अपने मान-सम्मान का विषय बता दिया है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को भी कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में बिजली कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता धुलकोट के सर्किल सचिव राकेश कुमार जेई ने की और मंच का संचालन यूनिट प्रधान अंबाला कैंट सतबीर देशवाल ने किया।
विज्ञापन

मंच के माध्यम से प्रवक्ता ने बताया कि यूनियन और अधिकारियों के बीच वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, लेकिन यूनियन के मान सम्मान के ठेस पहुंचाने वाले मुद्दे, इसमें तबादला आदेशों को रद्द करने पर अधिकारी राजी नहीं हुए जोकि द्वेष भावना से जारी किए गए थे और इन आदेशों के के पीछे अधिकारी की मंशा यूनियन को नीचा दिखाना था। यूनियन की इस प्रदर्शन से एक ही मांग है कि मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन और कर्मचारी सभी अधिकारियों का मान सम्मान करती है और वो ही मान सम्मान यूनियन भी चाहती है लेकिन इस मुद्दे पर अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसलिए यूनियन अपने पूर्व के फैसले पर अडिग है जबकि यूनियन प्रदर्शन नहीं चाहती और ना ही कोई माहौल खराब करना चाहती है, लेकिन निगम अधिकारी इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रहे।
इस मुद्दे को सुलझाने के लिए शुक्रवार दोपहर भी पंचकुला से चीफ एडमिन की बैठक अंबाला एसई के प्रांगण में कर्मचारी नेताओं से हुई। लेकिन यह बैठक भी तबादला आदेशों वाले मुद्दे को लेकर बेनतीजा रही। यूनियन ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि अगर ये तबादला आदेश आचार संहिता के कारण रद्द नहीं हो सकते तो इस पर यथास्थिति बना दें क्योंकि कर्मचारियों ने आदेशों के हिसाब से अभी ज्वाइन नहीं किया है। इसलिए इसको यथास्थिति मानते हुए पुरानी ड्यूटी करने दी जाए लेकिन इस बात पर भी निगम अधिकारी नहीं मान रहे हैं।

इसके अलावा यूनियन के शीर्ष नेतृत्व, जिसमें सर्किल सचिव, तीनों यूनिटों के प्रधान, सचिव के पास एसई अंबाला की ओर से कोर्ट से सम्मन भेजे गए हैं और इसमें यूनियन के धरने प्रदर्शन को अवैध बताया है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कागजी कार्रवाई से यूनियन डरने वाली नही है और यह धरना प्रदर्शन अभी लगातार जारी है। जब तक यूनियन के मान सम्मान के साथ फैसला नहीं होता तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed