फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Meeting on Gurudwara construction inconclusive, to be discussed in Balana on 19th

Ambala News: गुरु घर निर्माण पर बैठक बेनतीजा, अब 19 को बलाना में होगा मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Meeting on Gurudwara construction inconclusive, to be discussed in Balana on 19th
अंबाला सिटी के धुरकडा गांव में बैइक के दौरान मौजूद गणमान्य व ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलबेड़ा। धुरकडा गांव में गुरु घर के निर्माण पर चल रहा विवाद नहीं सुलझा। गांव में सिख संगत, किसान नेताओं और हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा की मौजूदगी में हुई बैठक बेनतीजा रही। विवाद की मुख्य जड़ जमीन का मालिकाना हक है। बैठक के दौरान एक पक्ष ने दावा किया कि यह जमीन दान में दी गई थी, जबकि पूर्व सरपंच मोहन सिंह का कहना है कि रिकॉर्ड के अनुसार यह जमीन पंचायत की है। किसान नेताओं के हस्तक्षेप के बाद एक शिष्टमंडल ने पूर्व सरपंच से मुलाकात भी की, लेकिन दावों और प्रति-दावों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। विवाद गहराने के कारण डीडीपीओ ने फिलहाल उक्त जगह पर स्टे लगाया है। अब इस मसले को सुलझाने के लिए 19 फरवरी को गांव बलाना के गुरुद्वारा साहिब में दोपहर के समय दोबारा बैठक बुलाई गई है। सभी की नजरें अब आगामी बैठक पर टिकी हैं, जहां आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed