फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MCA senitrry inspector suspand

एमसीए का सेनेटरी इंस्पेक्टर सस्पेंड

Tue, 09 Jun 2015 01:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 09 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
 म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) कमिश्नर कैप्टन शक्ति सिंह ने कार्य में अनियमितता पाये जाने और हाजिरी रजिस्टर से छेड़छाड़ करने के आरोप में सफाई निरीक्षक सुनील दत्त को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए निगम आयुक्त ने बताया कि निगम कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी प्रवीन कुमार, कृष्ण कुमार व सुधीर कुमार मई मास के दौरान कई दिन तक अनुपस्थित रहे और इसके बावजूद सफाई निरीक्षक सुनील दत्त ने तीनों कर्मचारियों की पूरे महीने की हाजिरी सत्यापित करते हुए उन्हें मई मास का पूरा वेतन दिलवा दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी प्रवीन कुमार मई मास में 22 दिन, कृष्ण कुमार व सुधीर कुमार 15-15 दिन अनुपस्थित रहे। सफाई निरीक्षक ने हाजिरी रजिस्टर से छेड़छाड़ करके इन तीनों कर्मियों की छुट्टी को नजरअंदाज करते हुए पूरे महीने का वेतन दिलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले का पता लगने के बाद उन्होंने इसकी जांच करवाई थी और जांच अधिकारी द्वारा हाजिरी रजिस्टर से छेड़छाड़ करने की पुष्टि की गई है और सफाई निरीक्षक द्वारा गैर हाजिर सफाई कर्मियों की उपस्थिति सत्यापित करने की बात भी सही पाई गई है। इन अनियमितताओं को देखते हुए निगम आयुक्त ने सफाई निरीक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed