फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   mc election publicity stopped, narayangarh election ambala, narayangarh election update

थम गया प्रचार, अब वोटरों के हाथों में प्रत्याशियों की किस्मत 

Sat, 21 May 2016 12:46 AM IST
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 21 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
mc election publicity stopped, narayangarh election ambala, narayangarh election update
चुनाव - फोटो : Bureau
नगर पालिका चुनावों के तहत शुक्रवार शाम को प्रचार अभियान थम गया। मतदान 22 मई को है और अब प्रत्याशियों की किस्मत वोटरों के हाथों में है। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया, जबकि प्रशासन ने भी दावा किया है कि रविवार को होने वाली वोटिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंद्रह वार्डों वाली इस नपा के वार्ड छह में सर्वसम्मति हो चुकी है, जबकि अब चौदह वार्डों में चुनाव होंगे।
विज्ञापन


नपा के चौदह वार्डों के 51 उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम को बंद हो गया। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने सुबह सवेरे ही अपनी टीम को मैदान में उतार दिया, ताकि प्रचार के लिए समय अधिक मिल सके। हालांकि सुबह डोर टू डोर ही रहा, लेकिन जैसे जैस दिन बढ़ता गया, उसी तरह यह प्रचार अभियान तेज धूप में भी चलता रहा। प्रचार बेशक खत्म हो गया है, लेकिन अब दो-तीन लोगों की टीमें डोर टू डोर जाकर प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही हैं। 
विज्ञापन


15953 वोटर करेंगे फैसला  
नपा के चौदह वार्डों में बचे 51 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 15953 उम्मीदवार करेंगे। हालांकि नारायणगढ़ नगर पालिका के पंद्रह वार्डों में 17203 वोटर हैं। वार्ड छह में सहमति बनने के बाद यहां पर वोटिंग नहीं होगी, जबकि इस वार्ड के 1250 वोटर वोटिंग नहीं करेंगे। खास बात यह है कि इन चौदह वार्डों में पुरुष वोटरों की संख्या जहां 8183 है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 7770 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहचान पत्रों से भी दे सकेंगे वोट  
एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचि सिंह ने बताया कि नगरपालिका चुनाव के मतदान के समय अपने पहचान पत्र प्रस्तुत करने होंगे। यदि किसी मतदाता के पास मतदान के समय फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड), केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या किसी अन्य पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, किसी अनुसूचित बैंक या डाकघर में खोले गए खाते की फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र,


सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया फोटोयुक्त अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त नि:शक्त प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त सशस्त्र लाइसेंस, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जारी फोटोयुक्त जॉब कार्ड, फोटोयुक्त संपत्ति दस्तावेज जैसे कि पट्टा, रजिस्टर्ड डीड आदि, पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक  पेंशन बुक/पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक की विधवा/आश्रित प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त वृद्धावस्था पेंशन आदेश, विधवा पेंशन आदेश, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, राशन कार्ड या पीठासीन अधिकारी की संतुष्टि लायक मतदाताओं की पहचान सिद्ध करने वाला इसी प्रकार का फोटोयुक्त अन्य दस्तावेज, पासपोर्ट तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी आधार कार्ड में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करके अपनी पहचान सिद्ध कर मतदान में भाग ले सकता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed