फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   God incarnates to protect Dharma: Bharti

धर्म की रक्षा के लिए भगवान लेते हैं अवतार : भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
God incarnates to protect Dharma: Bharti
साध्वी गरिमा प्रवचन देती हुईं। संस्था
नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्री नगर खेड़ा मंदिर में पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा के दूसरे दिन का आयोजन हुआ। इसमें साध्वी गरिमा भारती ने कहा कि जब-जब धर्म की ग्लानि और अज्ञानता बढ़ती है, तब-तब भगवान स्वयं को अवतरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य का अंतःकरण अज्ञानता के अंधकार से घिरा है, जिससे समाज में भ्रष्टाचार और अत्याचार बढ़ रहे हैं। इस आंतरिक अंधकार को केवल पूर्ण गुरु की शरण में जाकर ही मिटाया जा सकता है, जो ईश्वरीय प्रकाश प्रकट करते हैं। कथा के दौरान नंद महोत्सव की धूम रही। जैसे ही नन्हे कृष्ण को पालने में डाला गया, पूरा पंडाल बृजवासियों की भांति झूम उठा और गोकुल गांव बन गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed